नरेंद्र मोदी- लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : ANI
आज लालकृष्ण आडवाणी के 91वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वर्तमान में आडवाणी सक्रिय राजनीति से दूर भाजपा के मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा हैं। हाल ही में सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी के अनावरण कार्यक्रम में सभी दिग्गज नेता मौजूद थे, लेकिन आडवाणी नजर नहीं आए।