फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल छोटी हैं कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी राधिका, कन्नड़ फिल्मों की रह चुकीं हैं एक्ट्रेस

Mon, 21 May 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
दूसरी बार कर्नाटक की कमान संभालने जा रहे जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी को कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है। बुधवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। कुमारस्वामी इससे पहले 3 फरवरी 2006 से 9 अक्टूबर 2007 तक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनका राजनीतिक ही नहीं निजी जीवन भी चर्चाओं का विषय रहा है। उन्होंने 1986 में अनीता कुमारस्वामी से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2006 में कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राधिका से दूसरी शादी की।
विज्ञापन

2 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका और कुमारस्वामी ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी इस शादी और एक बच्ची होने का खुलासा अभिनेत्री राम्या ने किया था। जब कुमारस्वामी ने राम्या पर लंदन में गुपचुप तरीके से शादी करने का आरोप लगाया। उसके बाद राम्या ने भी पलटवार करते हुए कहा कि सब जानते हैं कि कुमारस्वामी ने राधिका से शादी की है और दोनों की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

3 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
2006 में कुमारस्वामी ने राधिका से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 27 साल का अंतर का है।  जोड़े की एक बेटी भी है जिसका नाम शमिका कुमारस्वामी है। दूसरी शादी की वजह से कुमारस्वामी के खिलाफ हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने की वजह से कर्नाटक हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हालांकि सबूतों की कमी की वजह से यह याचिका खारिज हो गई।

4 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका पेशे से कन्नड़ एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 9वीं कक्षा पास करने के बाद ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने 2002 में कन्नड़ फिल्म 'नीला मेघा शामा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

5 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका की पहली फिल्म नीनागागी रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ अभिनेता विजय राघवेंद्र थे। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म बा तांगी थी जिसमें उन्होंने शिवराजकुमार के साथ काम किया था। यह दोनों ही फिल्में काफी सफल रही थीं। उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में भी काम किया। 2014 में उनकी तेलुगू फिल्म कोडी रामाकृष्णा रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका की कुमारस्वामी से दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले मात्र 14 साल की उम्र में रतन कुमार नाम के शख्स के साथ 26 नवंबर 2000 को श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में शादी की थी। राधिका की मां चाहती थीं कि यह शादी खत्म हो जाए और उन्होंने रतन पर अपनी बेटी से जबरन शादी करने का आरोप लगाया था। अगस्त 2002 में रतन की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
कुमारस्वामी की उम्र 58 जबकि राधिका केवल 31 साल की हैं। साल 2005 में राधिका कुमारस्वामी के संपर्क में आईं और यहीं से उनके करियर को भी चार चांद लगने शुरू हुए थे। इसके बाद 2010 में खुद राधिका ने बताया था कि उन्होंने 2006 में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें