एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार को कोझिकोड हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों सहित 18 लोग मारे गए। दुबई से आया बोइंग 737-800 विमान भारी बारिश में रनवे से फिसल गया और दो खंड हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इससे इस बात का पता लगाने में मदद मिल सकती है कि विमान हवाईअड्डे से कैसे फिसला।
इस बीच, हादसे में मारे गए एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्थिति और विकट हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने बचाव अभियान में जुटे सभी लोगों से एहतियातन पृथक-वास में रहने और अपनी जांच कराने को कहा है। आइए आपको दिखाते हैं हादसे की कुछ तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
कैसे हुआ था हादसा:
दुबई से 190 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 40 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलकर 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
3 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
हादसे की जांच जारी:
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विमानन कंपनी एवं विमानन नियामक डीजीसीए के शीर्ष अधिकारी यहां पहुंच रहे हे। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति एवं राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह 'नागर विमानन के वरिष्ठ अधिकारियों और पेशेवरों' के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
4 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
विमान के डीएफडीआर और सीवीआर मिले:
पुरी ने ट्वीट किया, 'दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) मामले की जांच कर रहा है।'
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि ये उपकरण (डीएफडीआर और सीवीआर) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पास हैं और इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
मुआवजे का एलान:
पुरी ने हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की अंतरिम राहत दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मुआवजा उस राशि के अलावा दिया जाएगा, जो विभिन्न एजेंसियों, विमान के बीमा इत्यादि से मिल सकती है।
मंत्री ने कहा, ‘हवाईअड्डा प्राधिकरण, डीजीसीए, एएआईबी और अन्य सभी एजेंसियां सहयोग कर रही हैं। दो ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं।’
विज्ञापन
6 of 13
कोझिकोड में दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
राज्यसरकार उठाएगी इलाज का खर्च:
केरल सरकार ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि करीब 18 लोगों की मौत हो गई और 149 का मलप्पुरम एवं कोझिकोड जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी हिस्सा लिया।
विजयन ने संवाददाताओं से कहा, ‘राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का निर्णय किया है। जिन लोगों का उपचार चल रहा है, उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।’ मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन 18 लोगों की मौत हुई है, उनमें 14 वयस्क और चार बच्चे हैं। विजयन ने कहा, ‘14 वयस्कों में सात पुरुष और अन्य महिलाएं हैं।’
विज्ञापन
7 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस का मलबा
- फोटो : PTI
मुख्य पायलट समेत 18 की मौत:
मलप्पुरम के जिलाधिकारी के. गोपालकृष्णन ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि हादसे में घायल हुए एक और यात्री की मौत हो गई है। इसके बाद हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। उन्होंने बताया कि केवल एक को छोड़कर दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों की पहचान कर ली गई है।
मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं। मृत पायलटों के परिवारों को कोझिकोड लाया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 149 यात्रियों में से 16 यात्रियों की हालत गंभीर है।
8 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
हादसे के विभिन्न पहलुओं की जांच:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर शनिवार सुबह नई दिल्ली से यहां पहुंचे विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को एयर इंडिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने हादसे संबंधी तथ्यों से अवगत कराया। मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'कालीकट हवाईअड्डे पर दुर्घटनास्थल का दौरा किया। एयर इंडिया और एएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह हादसा कैसे हुआ। हादसे के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।'
9 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस का मलबा
- फोटो : PTI
चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित:
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि विमान के चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बुलेटिन में कहा, ‘चालक दल के चारों सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की जाती है।’ एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने बताया कि चालक दल के सदस्यों को कुछ चोटें आयी हैं और उनका कोझिकोड अस्पताल में इलाज चल रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उसके विमान के शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रभावित हुए यात्रियों और उनके परिजन की सहायता के लिए केरल के कोझिकोड तक तीन राहत उड़ानों का प्रबंध किया गया है।
10 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस का मलबा
- फोटो : PTI
तकनीकी दल मुहैया कराने को तैयार बोइंग:
विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति ‘गहरी संवेदना’ व्यक्त करते हुए कहा कि वह एयर इंडिया के दल के संपर्क में है और वह हर संभव मदद मुहैया कराएगी। अमेरिकी कंपनी ने कहा, ‘भारत का नागर विमानन महानिदेशालय जांच कर रहा है। ऐसे में बोइंग ‘आईसीएओ अनेक्स 13’ के दिशानिर्देशानुसार अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की सहायता के लिए तकनीकी दल मुहैया कराने को तैयार है।’
11 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
कोझिकोड हवाईअड्डे में थी सुरक्षा संबंधी बड़ी त्रुटियां:
इस बीच, विमानन नियामक डीजीसीए ने कोझिकोड हवाईअड्डे के कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी विभिन्न बड़ी त्रुटियां पाए जाने के बाद पिछले साल 11 जुलाई को हवाईअड्डा निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नागर विमानन महानिदेशालय ने रनवे पर दरारें होने, पानी रुकने और अत्यधिक रबड़ एकत्र होने समेत कई खामियों का कारण बताओ नोटिस में जिक्र किया था। सऊदी अरब के दम्माम से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का पिछला हिस्सा पिछले साल दो जुलाई को कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरते समय हवाईपट्टी से टकरा गया था। इस हादसे के बाद डीजीसीए ने निरीक्षण किया था।
12 of 13
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी:
एयर इंडिया के एक बयान में बताया गया है कि एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक राजीव बंसल और एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. श्याम सुंदर पहले ही कोझिकोड पहुंच चुके हैं। एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ विमानन अधिकारियों के साथ बंसल हालात का जायजा लेने दुर्घटनास्थल पहुंचे और विशेषज्ञ उन्हें स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस का मलबा
- फोटो : PTI
दो विशेष राहत उड़ानों की व्यवस्था:
विमानन कंपनी ने बताया कि सभी यात्रियों और उनके परिजन को मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए मुंबई से एक और दिल्ली से दो विशेष राहत उड़ानों की व्यवस्था की गई है। उसने एक बयान में कहा, ‘आपात प्रतिक्रिया निदेशक आपातकाल में प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए कालीकट (कोझिकोड), मुंबई, दिल्ली और दुबई में एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं।’ कंपनी ने कहा, ‘एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो), डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) और उड़ान सुरक्षा विभाग के अधिकारी हादसे की जांच के लिए पहुंच चुके हैं।