फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की हाइटेक 'तेजस' 

Tue, 23 May 2017 08:01 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
1 of 10
तेजस एक्सप्रेस
आज बहुप्रतीक्षित तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दी गई। इस ट्रेन को भारत की सबसे हाई-टेक और लग्जरी ट्रेन कहा जा रहा है।तेज रफ्तार के साथ विमान जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली पहली तेजस ट्रेन आज मुंबई से गोवा के बीच चली। इस ट्रेन की खासियत है कि यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। हालांकि देश के कमजोर रेल ट्रैक की वजह से यह ट्रेन 160 किलोमीटर की रफ्तार से ऊपर नहीं दौड़ेगी। यात्रा के दौरान सफर थकाऊ और उबाऊ लगता है लेकिन इस ट्रेन में यात्रियों को ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहा टिकती है भारत की 'तेजस' 

2 of 10
तेजस एक्सप्रेस
ट्रेन में विमानों में मिलने वाली तमाम सुविधाएं दी गई है। ट्रेन के दरवाजे ऑटोमेटिक और सीट के पीछे एलईडी स्क्रीन दी गई है। इन स्क्रीन पर यात्री अपने मन पसंद का मनोरंजन चुन सकते हैं। इंटरनेट के लिए वाई-फाई की भी सुविधा दी गई है।लेकिन इन तमाम खासियतों के बीच यह जानना रोचक है कि देश की यह टॉप ट्रेन दुनियाभर की ट्रेनों के सामने कहां टिकती है। तो आइए जानते हैं दुनिया की टॉप 10 ट्रेन के बारे में।
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

3 of 10
1. शंघाई मगलेव, चीन

दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में इस ट्रेन का नाम सबसे पहले आता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 434 किलोमीटर प्रति घंटा और औसत रफ्तार 251 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

4 of 10
2. हारमोनी सीआरएच 380ए

​ यह ट्रेन दुनिया की दूसरे नंबर की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। इसकी अधिकतम रफ्तार 380किमी/घंटा है। इस ट्रेन को चीन ने 2010 में ट्रैक पर लोगों के लिए उतारा।

 
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

5 of 10
3. एजीवी इटालो, 223.6, इटली

यह यूरोप में सबसे तेजी से चलने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन एजीवी सीरीज की पहली ट्रेन है। इसको ट्रेक पर 2012 में उतारा गया। इसकी अधिकतम रफ्तार 356किमी/घंटा है। यह नापोली-फीरेंज-बोलोगना से होते हुए मिलानो कॉरीडोर तक चलती है।

 
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

6 of 10
4. साइमेंस वेलारो ई/एवीएस 103, स्पेन

यह ट्रेन स्पेन में चलती है और यह विश्व की चौथी सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। ट्रेन को जर्मन इंजीनियरिंग कंपनी साईमेंस ने बनाया है। इस ट्रेन ने टेस्ट के दौरान 400 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल की थी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350।

 
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

7 of 10
5. टाल्गो 350, स्पेन

स्पेन की टाल्गो 350 की अधिकतम स्पीड 217.4 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। यह ट्रेन मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच चलती है। यह स्पेन में 2005 से ट्रेक में है। स्पेन में इस सीरीज की लगभग 46 ट्रेने हैं।   

 

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

8 of 10
6. ई-5 सीरीज शिंकानसन हायाबुसा

ई 5 सीरीज शिंकानसेन हायाबुसा 186 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा कराती है। इसकी एक विशाल 731 सीट्स की यात्री क्षमता है।

 

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहां टिकती है भारत की 'तेजस' 

9 of 10
7. अल्सटोम यूरोडुप्लेक्स, फ्रांस

टीवीजी डुप्लेक्स ने 200 मील प्रति घंटे की एक शीर्ष गति के साथ, दुनिया में सबसे तेज ट्रेनों में से एक है। यह फ्रांस से निकलती है और 508 यात्रियों की कुल क्षमता है। इस ट्रेन की सेवा दिसंबर 2011 में शुरू की गई थी। यह ट्रेन एक समय में 1020 यात्री सफर कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

जानें दुनिया की टॉप ट्रेनों के आगे कहा टिकती है भारत की 'तेजस' 

10 of 10
8. टी.एच.एस.आर 700टी 

186 मील प्रति घंटे की एक शीर्ष गति के साथ टी.एच.एस.आर 700टी एक उच्च गति वाली ट्रेन है जिसे ताइवान में पाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें