फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है सोनिया धवन, जिसने पेटीएम मालिक से मांगी 20 करोड़ रुपये की रंगदारी

Tue, 23 Oct 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पेटीएम कंपनी के मालिक शर्मा बंधुओं की निजी सचिव सोनिया धवन के मन में अपने मालिकों की कमाई देखकर लालच जागा, फिर पति और एडमिन के साथ मिलकर उसने साजिश रची। रुपयों के लालच में उसने 7-8 साल पुरानी वफादारी पर पानी फेर दिया। कंपनी मालिकों की मानें तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनकी कंपनी की निजी सचिव सोनिया इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती है। 
विज्ञापन

2 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पेटीएम मालिक विजय शेखर शर्मा की सेक्रेटरी सोनिया में पैसा कमाने की ललक थी और वह कुछ ऐसा काम करना चाहती थी जिससे लोग उसे याद करें। दरअसल, उसका पति रूपक जैन रुपये कमाने के मामले में फेल था और कुछ खास नहीं कर पा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
सोनिया व रूपक के घर का खर्च भी सोनिया की कमाई से ही चलता था। रूपक अपने फैशन वगैरह पर भी सोनिया के पैसे ही उड़ाता था। जानकारी के मुताबिक सोनिया ने कई बार एडवांस भी लिया और पति द्वारा रुपये खर्च करने की बात कही थी। कंपनी सूत्रों का दावा है कि सोनिया और उसके पति के बहुत अनाप-शनाप खर्चे थे और आमदनी उस हिसाब से नहीं थी। इसी कारण वह तनाव में आ जाती थी।  

4 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
कर्मचारी होने के नाते सोनिया को कई बार समझाया गया था। सोनिया पति के साथ प्रतीक लोरियल सोसायटी में रहती थी। जबकि एडमिन देवेंद्र शहदरा गांव में किराए पर रहता था। सोनिया ने पूरी जानकारी एकत्र तो कर ली लेकिन बिना देवेंद्र के वह वारदात को अंजाम देने में अपने आप को कमजोर महसूस कर रही थी। 
विज्ञापन

5 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
देवेंद्र को अपने जाल में शामिल करते हुए कहा सोनिया ने कहा कि कब तक यह नौकरी करते रहोगे। क्यों न ऐसी योजना बनाई जाए कि वह भी पेटीएम की तरह ही कोई कंपनी चालू कर दें। जिससे वह भी पेटीएम के मालिकों की तरह बन सकें। सोनिया और उसके पति रूपक जैन ने उसको समझाया तो वह भी लालच में आ गया।
विज्ञापन

6 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
देवेंद्र ने अपने एक पुराने मित्र को भी इस वारदात में शामिल किया। उसे केवल इतना कहा गया कि वह सिर्फ रंगदारी मांगे और रुपये अपने अकाउंट में डलवाए। अकाउंट भी किसी फर्जी आईडी से खुलवाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

7 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
रंगदारी की कॉल के बारे में शेखर बंधुओं द्वारा जब चर्चा की जाती थी तो सोनिया बड़ी गंभीर होकर इस पर उनके साथ बातें करती और कई सुझाव भी देती। सोनिया ने कई बार कहा था कि वह बदमाशों को रुपये भेज दें अगर उन्होंने रुपये नहीं भेजे तो उनके ग्राहकों का विश्वास भी टूट जाएगा। जिससे बिजनेस में कॉफी नुकसान हो सकता है।

8 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
सोनिया की बातों को देखकर कंपनी मालिकों को उस पर अधिक विश्वास हो जाता था। मगर सोनिया इधर से हुई बातों को देवेंद्र, रूपक और रोहित से चर्चा करके फिर से कॉल कराती और दबाव डालती थी। सूत्रों की मानें तो सोनिया ने पहली बार 67 हजार रुपये डलवाए थे, फिर 2 लाख रुपये भी उसी की मौजूदगी में डाले गए थे।

9 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पेटीएम मालिक ने बताया कि सचिव सोनिया धवन ने एडमिन देवेंद्र कुमार व अपने पति रूपक जैन के साथ मिलकर उनकी व उनके भाई के मोबाइल व लेपटॉप का सीक्रेट डाटा भी चोरी कर लिया था।

10 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
सोनिया के पास कंपनी के सभी सीक्रेट पासवर्ड और डाटा था। अगर यह डाटा लीक कर दिया जाता तो कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था। इसलिए 15 अक्तूबर को दो लाख रुपये रंगदारी के रूप में दिए जा चुके थे। जबकि रंगदारी 20 करोड़ की मांगी गई थी और 10 करोड़ रुपये उसी समय जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

11 of 11
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पेटीएम कंपनी के मालिक से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत सोमवार को मिली थी। मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई गई और उसके बाद कंपनी की निजी सचिव सोनिया, उसके पति रूपक जैन और कंपनी के एडमिन देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें