फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डॉन 'हसीना पारकर' की कहानी तस्वीरों की जुबानी

Tue, 26 Sep 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 7
Haseena Parkar - फोटो : File pic
हसीना पारकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन है। पारकर ने लगभग 40 सालों तक दक्षिण मुंबई के नागपाडा इलाके पर अपना राज चलाया था। वो गॉर्डोन हाउस में रहती थी। आगे की तस्वीरों में देखिए, हसीना की कहानी...
विज्ञापन

2 of 7
Haseena Parkar - फोटो : File Pic
इनको लोग 'आपा' और उनके करीबी लोग उन्हें बड़ी बहन कहकर पुकारते थे। उसके पिता का नाम इब्राहिम कासकर और माता का नाम अमीना था। हसीना अपने 12 भाई-बहनों में सातवें नंबर की संतान थी। खबर के मुताबिक, उनके तीन बच्चे भी थे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
File Pic
1993 के सीरियल बम ब्लास्ट कांड को अंजाम देने के बाद भाई दाऊद ने मुंबई छोड़ दिया था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि हसीना हमेशा अपने भाई दाऊद के संपर्क में रही हैं। क्राइम जगत में उसे दाऊद के दाएं हाथ के तौर पर जाना जाता था। गौरतलब है कि अभी हाल में ठाणे क्राइम ब्रांच की कड़ी मशक्कत के बाद हसीना के भाई इकबाल कासकर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

 

4 of 7
dawood ibrahim
बताया जाता है कि 80 गैरकानूनी मामलों में उसका नाम जुड़ा था। उसने अपने गैरकानूनी कामों के जरिए अघोषित धन जुटाया था। हसीना पारकार से लोग इतना खौफ खाते थे कि कोई भी उसके खिलाफ किसी मामले में अदालत में गवाही देने को तैयार नहीं होता था। 

 
 
विज्ञापन

5 of 7
मौत - फोटो : file
साल 1991 में उसके पति इस्माइल पारकर की भी हत्या की गई थी। हसीना ने अपने जीवन में काफी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है, उसके बेटे की मौत 2006 में एक सड़क हादसे में हुई थी, जिसके बाद हसीना अंदर से टूट चुकी थी। हसीना की मौत मुंबई में 7 जुलाई, 2014 को हुई थी, उस समय वह 51 वर्ष की थी।
विज्ञापन

6 of 7
हसीना पारकर पर एक बायोग्राफिकल क्राइम फिल्म भी हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें श्रद्धा कपूर ने हसीना का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Haseena Parkar
अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस बायोपिक में एक्ट्रेस चार बच्चों की मां है। 'हसीना पारकर' मूवी में दिखाया गया है कि किस तरह हसीना पार्कर को अपने भाई की वजह से ऐसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा जो कि असल में उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें