फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शादियां कर चुके हैं इमरान खान, पाक की पूर्व पीएम भुट्टो पर भी फिसला था दिल

Thu, 26 Jul 2018 08:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
imran-khan
 इमरान खान लड़कियों के बीच हमेशा से ही लोकप्रिय रहे हैं । क्या भारत क्या पाकिस्तान और क्या दुनिया बॉलिवुड, हॉलिवुड ही नहीं मीडिया में काम करने वाली लड़कियां भी इमरान की दिवानी रही हैं। लड़कियों में उनको लेकर दिवानगी 1971 से शुरू हुई जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।  बेहतरीन बॉलर, बैट्समैन रहे इमरान की किशोरी लड़कियां दिवानी हुआ करती थीं। ऐसा आरोप है कि उस दिवानगी का फायदा इमरान ने भी जमकर उठाया और उनके रिश्तों के चर्चे फिल्म अभिनेत्री से लेकर मॉडल तक और फिल्म प्रोड्यूसर से लेकर धार्मिक गुरू तक से रहे हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री थी पहला प्यार

इमरान की  पहला इश्क और प्यार थी भारत की एक अभिनेत्री। क्रिकेटर बनने के बाद जब इमरान पहली बार भारत दौरे पर 1970 में आए तो मीडिया ने उन्हें हाथों हाथ लिया। उन्हें भारतीय समाचारपत्रों में पहले पेज पर छापा। एक पार्टी में उनकी मुलाकात अभिनेत्री से हुई और उस समय वह भारतीय सिनेमा की सनसनी बन चुकी थीं। उसके बाद दोनों के इश्क के चर्चे खूब हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री और इमरान लंदन में कई बार मिले। इस समय वह अभिनेत्री से शादी कर लेना चाहते थे लेकिन वह भारत और भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ना चाहती थीं। इमरान की काफी कोशिशों के बाद जब वह नहीं मानी तब उन लोगों ने अपना रिश्ता खत्म करना ही उचित समझा। 
विज्ञापन

बेनजीर भुट्टो से भी थे रिश्ते के चर्चे

2 of 7
Benazir Bhutto
इमरान जब ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई कर रहे थे तब वह बेनजीर भुट्टो के संपर्क में भी आए थे। ऐसा कहा जाता है कि भुट्टो के साथ भी उनके रिश्ते काफी समय तक रहे। क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड ने अपनी किताब में लिखा है कि बेनजीर की मां उन दोनों की शादी की बात तक की थी। उनका मानना था की दोनों एक बेहतरीन जोड़ा साबित होंगे। लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि दोनों ने फिर अलग- अलग रास्तों को क्यो चुना। 
विज्ञापन

3 of 7
imran khan
 कुछ दिनों तक चले ये रिश्ते
ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान इमरान कुछ दिनों के लिए कारेन विशार्ट से रिश्ते में रहे लेकिन यह काफी कम समय के लिए था। एम्मा सेरगेंट से भी उनका रिश्ता चार वर्षों तक चला। एम्मा एक एवार्ड विनिंग आर्टिस्ट हैं।

 

4 of 7
Imran Khan
बेनजीर से संबंध टूटने के बाद इमरान ने सीता व्हाइट का दामन थामा और काफी चर्चा बटोरी। सीता खूबसूरत आधी हिंदु और आधी ईसाई थी। सीता से उनका रिश्ता काफी दुखद रहा, इस रिश्ते की वजह से उन्हें कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़े। सीता से उन्हें एक बेटी टायरियान भी है कोर्ट ने इमरान को उनका बायोलॉजिकल पिता माना। इमरान ने काफी सालों बाद इस बात को स्वीकार भी कर लिया। इस रिश्ते से इमरान काफी आहत हुए और वह कई सालों तक अकेले रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
imran khan and reham khan
वर्ल्ड कप और जेमिना से शादी
इमरान की जिंदगी का बड़ा मोड़ 1992 में आया। आईसीसी वर्ल्डकप जीत के बाद उनका स्टारडम सातवें आसमान पर था। उसके बाद उनकी मुलाकात जेमिना गोल्डस्मिथ से हुई। 1993 में हुई यह मुलाकात जल्दी ही शादी में बदल गई। उन्होंने जेमिना से वही शर्त रखी जो उन्होंने जीनत से रखी थी। जेमिना ने शर्त मान ली और इस्लाम स्वीकार कर लिया और उनके साथ पाकिस्तान आ गईं। जेमिना और इमरान के रिश्ते से दो बच्चे हैं। उन दोनों का रिश्ता नौ वर्षों तक चला। 
 
विज्ञापन

6 of 7
imran khan love life
रेहम खान
जेमिना के बाद रेहम से रिश्ते में बधें। रेहम एक खूबसूरत न्यूज एंकर और तीन बच्चों की मां है। इन दोनों की शादी को इमरान के प्रशंसकों ने खूब सराहा। इमरान का रेहान से रिश्ते का भी दुखद अंत हुआ। यहां तक कि रेहान ने इमरान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे  जहर देने की कोशिश की। 
इन दिनों इमरान खान अपनी पूर्व पत्नी रेहम खान को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी रेहम खान ने अपनी एक किताब में इमरान खान से जुड़े कई विवादित खुलासे किए है। 10 महीने चले इस रिश्ते के बारे में हाल ही में इमरान ने कहा था कि, रेहम से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने इमरान के 5 नाजायज बच्चों और अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से शारीरिक संबंधों का जिक्र भी किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरान खान
बुशरा  से शादी
बुशरा मानेका से इमरान से इसी साल 18 जनवरी रात 9 बजे परिवार और करीबी दोस्तों के बीच निकाह किया। इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। बुशरा मानेका के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। इससे पहले उनकी शादी इस्लामाबाद के सीनियर कस्टम ऑफिसर खवार फरीद से हुई थी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें