देशभर में पिछले दो दिनों से जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप की घटनाओं की वजह से गुस्से का माहौल है। देश में जगह-जगह इसके विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। लोग सड़कों पर पोस्टर और बैनर लेकर उतर रहे हैं। लेकिन इन दोनों मामलों में अबतक क्या-क्या हुआ है और क्या कार्रवाई की गई है हम आपको अबतक के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
1. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालकर कठुआ और उन्नाव मामले पर विरोध दर्ज किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान राहुल ने कहा कि मोदी सरकार में देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
2. मार्च के दौरान बहन प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ड वाड्रा भी राहुल के साथ मौजूद थे। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोग मोदी सरकार और राज्य सरकारों के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।
4 of 12
- फोटो : pti
3. विरोध के दौरान प्रियंका कार्यकर्ताओं पर भड़क उठीं। दरअसल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। जिसके बाद प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मार्च के दौरान प्रियंका को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था और वह बाहर नहीं निकल पा रही थीं।
धक्का-मुक्की की वजह से प्रियंका डर गईं। गुस्से में आगबबूला होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी एक-दूसरे को धक्का नहीं मारेगा। आपको पता होना चाहिए कि आप किस वजह से यहां पर हैं।
विज्ञापन
5 of 12
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
4. कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बाद सीबीआई ने देर रात उन्नाव रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को तड़के साढ़े चार बजे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 12
5. इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पॉस्को कानून में बदलाव की बात कही। उन्होंने दोनों घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि '12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप के मामले में आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन
7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
6. मौत की सजा पर आठ साल की रेप पीड़िता के पिता ने भी हामी भरी है। उन्होंने कहा कि 'मैं हर दिन अपनी बेटी को याद कर रहा हूं। मेरी बेटी की मौत के पीछे जो भी है उसे सिर्फ मौत की सजा मिलनी चाहिए।'
8 of 12
7. कठुआ मामला की गूंज आज सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंची। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह खुद इस दिल दहला देने वाली घटना का संज्ञान लेगा। इसके लिए कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को पेश करने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट लिखित में यह उल्लेखित करना चाहता है कि जम्मू के वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने से रोका था। इसके अलावा उन्होंने पीड़िता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रही वकील को भी धमकाया था। कोर्ट का कहना है कि अब वह खुद इस मामले की जांच करेगा।
9 of 12
एसपी वैद
- फोटो : ani
8. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. एसपी वैद ने कहा है कि 'कठुआ गैंगरेप से शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता, यह एक दिल दहला देने वाली घटना है। लेकिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बेहतर काम किया है और मामले में चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही न्याय मिलेगा।
10 of 12
9. भाजपा के साथ जम्मू-कश्मीर में सत्ता पर काबिज पीडीपी ने एक इस मामले पर शनिवार सुबह 11 बजे स्पेशल मीटिंग बुलाई है। जिसमें सभी मंत्रियों,विधायकों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
11 of 12
वी के सिंह
- फोटो : ANI
10. भाजपा केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से सबसे पहले वी.के सिंह ने मामले पर संवेदना प्रकट की थी। वीके सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा है, "इन्सान और जानवर में फर्क होना चाहिए और है भी। परन्तु कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ जो हुआ उससे यही लगता है कि इन्सान होना एक गाली है। जानवर कहीं अच्छे हैं।
ऐसा शायद ही कोई होगा जो इस हृदय विदारक कुकृत्य की जघन्यता से भावुक न हुआ हो। परन्तु यह मैं भावनाओं को अलग रख कर कहना चाहता हूं कि अपराधियों को ऐसा दण्ड मिलना चाहिए कि उनका उदाहरण हमें पीढ़ी दर पीढ़ी याद रहे।'
चार्जशीट के मुताबिक पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड संजी राम है। रासना गांव में बकरवाल समुदाय की से ताल्लुक रखने वाली मासूम बच्ची की किडनैपिंग, रेप और हत्या इलाके से इस अल्पसंख्यक समुदाय को हटाने की रणनीति के तहत किया गया। गांव में मौजूद देवीस्थान मंदिर के सेवादार संजी ने बकरवाल समुदाय को हटाने कि लिए ही इस पूरे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।