कर्नाटक के बंगलूरू के कोरमंगला में एक होटल में 33 साल की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है।