फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने इस दोस्त के लिए तिहाड़ जेल की हवा खा चुके हैं कमलनाथ

Fri, 14 Dec 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कमलनाथ
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ के नाम पर अंतिम और आधिकारिक मुहर लगा दी है। आज पार्टी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। कमलनाथ को कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और दमदार नेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी उन्हें अपना 'तीसरा बेटा' मानती थीं। 
विज्ञापन

2 of 7
Kamalnath - फोटो : social media
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक बार कमलनाथ के लिए चुनाव प्रचार करने आई थीं, तब कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए थे। इंदिरा गांधी ने यही पर एक चुनावी सभा में कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा बताया था और मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की थी।    
विज्ञापन

3 of 7
Kamalnath - फोटो : social media
कमलनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी दोनों स्कूली दोस्त थे। देहरादून के दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। हालांकि उस दौरान उन्होंने राजनीति में जाने का सोचा तो नहीं था, लेकिन कहा जाता है कि यही से उनकी राजनीति में प्रवेश की नींव तैयार हुई थी।  

4 of 7
Kamalnath - फोटो : social media
कमलनाथ को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने एक बार अपने दोस्त संजय गांधी के लिए जज तक से टक्कर ले लिया था। उन्होंने भरी अदालत में एक कागज का गोला बनाकर जज के ऊपर फेंक दिया था। हालांकि उसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। इसी घटना ने कमलनाथ को गांधी परिवार का बिल्कुल करीबी बना दिया।
विज्ञापन

5 of 7
Kamalnath
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ का नाम भी आया था लेकिन उनकी भूमिका सज्जन कुमार या जगदीश टाइटलर जैसे नेताओं की तरह स्पष्ट नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

6 of 7
Kamalnath - फोटो : social media
कमलनाथ का राजनीतिक रिकॉर्ड बड़ा ही दिलचस्प है। वो अपनी घरेलू सीट छिंदवाड़ा से लगातार 9 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।हालांकि साल 1996 में जब उनपर हवाला कांड के आरोप लगे तो कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से उनकी पत्नी अलकानाथ को टिकट देकर उतारा था। चुनाव में वो जीत तो गई थीं, लेकिन इसके बाद अगले साल हुए उपचुनाव में कमलनाथ को हार का मुंह देखना पड़ा था। ये पहली बार था जब वो छिंदवाड़ा से चुनाव हारे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kamalnath - फोटो : social media
राजनीति के अलावा कमलनाथ एक सफल कारोबारी भी हैं। उनका कारोबार रियल एस्टेट, एविएशन, हॉस्पिटलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में फैला हुआ है। ये कारोबार उनके दो बेटे नकुलनाथ और बकुलनाथ संभालते हैं। इसके अलावा देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान आईएमटी गाजियाबाद के डायरेक्टर सहित करीब 23 कंपनियों के बोर्ड मेंमर में कमलनाथ भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें