फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा की ही तरह इन 10 मुख्यमंत्रियों को भी छोड़नी पड़ी थी कम वक्त में कुर्सी

Sun, 20 May 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 11
कर्नाटक में भाजपा के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सबसे कम वक्त तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले जगदंबिका पाल की बराबरी की। शनिवार को इस्तीफा देने के बाद वह भी भारतीय इतिहास में सबसे कम दिन के लिए सीएम रहने वाले राजनेताओं की सूची में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने साल 2007 में 7 दिनों तक सीएम पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ राजनेताओं के बारे में जो सबसे कम दिन तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे....
विज्ञापन

जगदंबिका पाल

2 of 11
भाजपा से मौजूदा समय में सांसद जगदंबिका पाल 1998 में मात्र एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम रहे थे। राज्यपाल द्वारा कल्याण सिंह की सरकार भंग किए जाने पर उन्होंने 21 फरवरी 1998 को देर रात सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन अगले ही दिन हाई कोर्ट के फैसले के चलते उन्हें पद से हटना पड़ा था।
विज्ञापन

हरीश रावत

3 of 11
कांग्रेस नेता हरीश रावत उत्तराखंड में साल 2016 में महज एक दिन तक ही सीएम पद पर रह पाए। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटाया गया था। 

सतीश प्रसाद सिंह

4 of 11
सतीश प्रसाद सिंह भी इस श्रेणी में शामिल हैं। उन्हें 28 जनवरी से 1 फरवरी 1968 में मात्र पांच दिनों के लिए बिहार का कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया गया था। वह जन क्रांति दल सरकार को हराकर सत्ता में कांग्रेस को वापस लाए थे। उनके उत्तराधिकारी बीपी मंडल भी मात्र 31 दिन ही मुख्यमंत्री पद पर रहे थे।
विज्ञापन

ओम प्रकाश चौटाला

5 of 11
ओम प्रकाश चौटाला 1990 में पांच दिनों तक हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। इसके बाद वह 1991 में मात्र 14 दिनों के लिए ही सीएम बने थे।
विज्ञापन

नीतीश कुमार

6 of 11
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब पहली बार इस पद पर काबिज हुए थे तो सिर्फ 7 दिन तक ही सीएम की कुर्सी पर बैठ पाए। साल 2000 में वह 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन

शिबू सोरेन

7 of 11
तीन बार झारखंड के सीएम रह चुके शिबू सोरेन पहली बार 2 मार्च 2005 को सीएम बने थे, लेकिन बहुमत नहीं जुटा पाने के चलते वह 10 दिन तक ही इस पद पर रह पाए।

एससी मारक

8 of 11
मेघालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एससी मारक 1998 में केवल 13 दिनों के लिए ही मुख्यमंत्री बने थे।

जानकी रामचंद्रन

9 of 11
अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के निधन के बाद उनकी पत्नी जानकी रामचंद्रन जनवरी 1988 में मात्र 23 दिनों के लिए तमिलनाडु ही सीएम बनी थीं।

बीपी मंडल

10 of 11
बीपी मंडल 1968 में 30 दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे।   
विज्ञापन

सीएच मोहम्मद कोया

11 of 11
केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता सीएच मोहम्मद कोया 1979 में 45 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे। वह राज्य के सबसे कम समय तक सीएम रहने वाले और एकमात्र मुस्लिम शख्स थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें