फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्यों करते हैं इतना भरोसा!

Tue, 18 Jun 2019 01:37 PM IST
आसिम खान अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : सभी फोटो पीटीआई
उम्मीद के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी भाजपा नेता जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है। अमित शाह के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में गृहमंत्री बन जाने के बाद वे संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए संगठन से जुड़ी गतिविधियों में तेजी बनाये रखने के लिए उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

2 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : PTI
संभवतः भाजपा के इतिहास में कार्यकारी अध्यक्ष भी पहली बार बनाया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त सफलता दिलाने का ईनाम मिला है। उन्होंने पार्टी को यूपी में यह सफलता ऐसे वक्त में दिलाई थी जबकि माना जा रहा था कि यूपी के सपा-बसपा के महागठबंधन के सामने भाजपा का प्रदर्शन फीका रह सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
जेपी नड्डा, अमित शाह - फोटो : PTI
जेपी नड्डा हिमाचल सरकार के साथ-साथ केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं। बिहार में जन्मे और पटना से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले जेपी नड्डा को संगठन का आदमी माना जाता है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी।      

4 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी - फोटो : PTI
कार्यकारी अध्यक्ष बने जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताया जाता है। दोनों के बीच अच्छे तालमेल की शुरुआत उस समय हुई थी जब पार्टी ने नरेंद्र मोदी को हिमाचल का प्रभारी बनाकर राज्य में भेजा था। बताया जाता है कि दोनों नेताओं ने हिमाचल में पार्टी के आधार का विस्तार करने में जबर्दस्त भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : PTI
जेपी नड्डा के काम करने की क्षमता से प्रभावित नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का महत्त्वपूर्ण ओहदा दिया था। लेकिन इस बार सरकार बनने पर उन्होंने जेपी नड्डा को मंत्री नहीं बनाया। तभी से इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि अपने विश्वासपात्र जेपी नड्डा को वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में लाने की योजना बना चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
वहीं, जेपी नड्डा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भी वे बेहद करीबी माने जाते हैं। पार्टी संगठन का काम करने में वे अमित शाह के बेहद करीबी सहयोगियों में शामिल हैं। 

जेपी नड्डा पर अमित शाह के विशस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूपी को जीतने का मिशन जहां 2014 में उन्होंने स्वयं अपने हाथ में रखा था, इस बार इसकी जिम्मेदारी जेपी नड्डा को सौंपी गई थी। कहना होगा कि दी गई जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरे उतरकर उन्होंने अमित शाह का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

7 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : PTI
छात्रावस्था से ही एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े जेपी नड्डा को संघ का भी बेहद विश्वासपात्र बताया जाता है। वे हमेशा से संघ के एजेंडे के प्रबल समर्थक रहे हैं। यही कारण है कि इसके पहले भी वे पार्टी में ऊंचे पद पाने में कामयाब रहे थे। अब जब पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुनने की बारी आई, जेपी नड्डा दूसरों पर भारी पड़े। 
विज्ञापन

8 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
अध्यक्ष पद की दौड़ में जेपी नड्डा के आलावा पार्टी के महामंत्री भूपेन्द्र यादव भी बताये जा रहे थे। लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और संघ तीनों के खांचे में फिट बैठे जेपी नड्डा ने अंततः बाजी मार ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें