फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls: हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट

Wed, 13 Nov 2024 02:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Polls: हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट
विज्ञापन
1 of 6
Election - फोटो : PTI
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद सीटें खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो आज कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Election - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हारोआ विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव हो रहा है। इस दौरान वोट डालने के लिए मतदाता मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं। कतार में खड़ी महिलाएं वोटर कार्ड दिखाते हुए तस्वीरें भी खिंचवा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Election - फोटो : PTI
ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास अपने परिवार के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जमशेदपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।
 

4 of 6
Election - फोटो : PTI
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन

5 of 6
Election - फोटो : PTI
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान करने पहुंचे। वोटिंग के बाद दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Election - फोटो : PTI
कर्नाटक के चन्नापटना में भी बुधवार को उपचुनाव जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी मतदाताओं के वोटर आईडी चेक करते दिखे। मताता वोट डालने के लिए लंबी कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें