जम्मू कश्मीर के राजपरिवार के वंशज डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू कश्मीर के राजपरिवार के वंशज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह और पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। नई दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शादी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
डॉ. कर्ण सिंह से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : एक्स/ @vikramaditya_JK
इस शादी के साथ पंजाब और जम्मू कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक परिवार पारिवारिक बंधन में बंध गए। मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : एक्स/@vikramaditya_JK
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दूल्हे के पिता विक्रमादित्य सिंह ने लिखा 'मेरे बेटे राजकुमार मार्तंड सिंह की कुंवरानी रिया बादल के साथ शादी के शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। नए शादीशुदा जोड़े के लिए आशीर्वाद और परिवार को मिली प्यार भरी बधाई ने मौके को खास बना दिया।'
4 of 6
नवविवाहित जोड़े के साथ पीएम मोदी
- फोटो : एक्स/@MSBADAL
मनप्रीत बादल ने पीएम मोदी की नवविवाहित जोड़े की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
विज्ञापन
5 of 6
शादीशुदा जोड़े और दोनों परिवारों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : एक्स/@MSBADAL
मनप्रीत बादल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'समय में कैद एक पल, जिंदगी भर के लिए सम्मान। एक पिता के तौर पर, आप हमेशा अपनी बेटी के लिए सबसे अच्छे आशीर्वाद का सपना देखते हैं, जब वह अपना नया सफर शुरू करती है। कल, वह सपना हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा सम्मान बन गया। हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटी की शादी में आकर मेरे बच्चों को आशीर्वाद दिया। यह जानते हुए कि उनका शेड्यूल कितना व्यस्त है, यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि उन्होंने मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए अपनी नींद और आराम के घंटे कुर्बान किए होंगे। उनकी अविश्वसनीय विनम्रता ने हमें पूरी तरह से अभिभूत कर दिया और हमारी आंखों में आंसू आ गए। एक पिता का सपना सच करने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री साहब।'
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शादी में शामिल हुए।
- फोटो : एक्स/ @mssirsa
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शादी में शामिल हुए। शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सिरसा ने लिखा, 'नई दिल्ली में रिया और राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर मुझे खुशी हुई। इस खुशी के मौके पर बादल परिवार और जम्मू-कश्मीर की रॉयल फैमिली के बीच खास रिश्ता देखना बहुत अच्छा लगा। सरदार मनप्रीत सिंह बादल जी, सरदारनी वीनू जी और पूरे परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वाहेगुरु नए शादीशुदा जोड़े को जिंदगी भर प्यार, खुशी और साथ में यादगार पल दें।'