फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हैक हुई जामिया मिलिया की वेबसाइट, अब 'हैपी बर्थडे पूजा' का ये रिप्लाई लिखा

Wed, 23 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट 24 घंटे के भीतर दो बार हैक कर ली गई। पहली बार वेबसाइट सोमवार रात हैक हुई थी। वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकर्स ने होमपेज को पूरी तरह ब्लैक कर दिया। जिसके बाद वेबसाइट खोलने पर ‘हैप्पी बर्थडे पूजा’ लिखा संदेश दिख रहा था। 
विज्ञापन

2 of 7
करीब 10 घंटे बाद वेबसाइट नॉर्मल हुई। लेकिन मंगलवार रात करीब 9 बजे फिर से वही घटना हुई। वेबसाइट दोबारा हैक कर ली गई। इस बार वेबसाइट पर कुछ अलग संदेश ही लिखा मिला। यानि हैपी बर्थडे पूजा का रिप्लाई। 
विज्ञापन

3 of 7
मंगलवार शाम को पहले तो वेबसाइट काफी स्लो हो गई थी। साइट फोन पर तो खुल रही थी लेकिन जब कंप्यूटर से उसे खोला जा रहा था तो वाइट पेज नजर आ रहा था। लेकिन जामिया प्रशासन ने इसे लेकर कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद मंगलवार रात साइट फिर हैक हो गई।

4 of 7
Jamia Milia Islamia
इस बार साइट पर 'हैप्पी बर्थडे पूजा' का रिप्लाई था। लिखा था 'सॉरी आई हैव अ बॉयफ्रेंड'। हालांकि संस्थान का कहना था कि इस मामले को उनका आईटी डिपार्टमेंट देखेगा। देर रात तक किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से हैकिंग की जिम्मेदारी भी नहीं ली गई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
हालांकि यह पूजा कौन है इसे लेकर ट्विटर और सोशल साइटों पर कयासों का दौर चलता रहा। वहीं छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी का सिस्टम कमजोर है जिसके कारण बार-बार हैकिंग हो रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
वहीं इस पर जामिया के रजिस्ट्रार एपी सिद्दिकी ने बताया कि यह परीक्षा का समय है और एंट्रेस परीक्षा से जुड़े डीटेल जानने के लिए छात्र नियमित तौर पर साइट विजिट करते हैं। हम नहीं चाहते कि कोई भी चीज इसमें अवरोध पैदा करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिद्दिकी ने कहा कि जामिया की वोबसाइट आउटसोर्स की गई है और इसका सर्वर भी जामिया से बाहर का ही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला वैसे ही उन्होंने फौरन एक्शन लिया और इसे ठीक कर दिया। फिल्हाल साइट रीस्टोर हो गई है लेकिन यूनिवर्सिटी की साइट बार बार हैक होना चिंता का विषय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें