राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
एसआईआर रद्द करने की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटना चाहिए और एसआईआर को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी वोटों को दोबारा शामिल किया जाए और इस कथित साजिश के पीछे किन ताकतों का हाथ है, इसका पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जा सके।