फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे हुई थी ईशा के पिता मुकेश और दादा धीरूभाई अंबानी की शादी, बड़ी दिलचस्प है कहानी

Thu, 13 Dec 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ambani family wedding - फोटो : Social Media
देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी की शादी से तो सब परिचित हो गए, लेकिन क्या आपको पता है कि ईशा अंबानी के पिता मुकेश अंबानी और उनके दादा धीरूभाई अंबानी की शादी किस तरह हुई थी और उसमें क्या-क्या अड़ंगे लगे थे? आपको बता दें कि धीरूभाई अंबानी रिलायंस उद्योग के संस्थापक थे। 6 जुलाई, 2002 को मुंबई में उनका देहांत हो गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Dhirubhai Ambani with his wife - फोटो : Social Media
63 साल पहले यानी साल 1955 की बात है, जब धीरूभाई अपने परिवार के साथ कोकिलाबेन को देखने गए थे। उन्हें तो कोकिलाबेन पसंद आ गई थीं, लेकिन कोकिलाबेन को वो बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। बाद में जब कोकिलाबेन से उनके परिवार ने पूछा कि क्या तुम्हें लड़का पसंद है, तो उन्होंने जवाब दिया कि लड़का तो काला है। इसके बाद उनकी मां बोलीं कि लड़का तो काला है, लेकिन उसका नसीब काला नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
बाद में धीरूभाई अंबानी की शादी कोकिलाबेन से हो गई और जैसा कि उनकी मां ने कहा था कि लड़के का नसीब काला नहीं है, वो सच साबित हुआ। धीरूभाई अंबानी अपनी मेहनत और लगन की बदौलत धीरे-धीरे तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए और बाद में दुनिया के सबसे अमीर शख्सों की श्रेणी में आ गए। 

4 of 7
नीता अंबानी
धीरूभाई अंबानी की तरह ही उनके बड़े बेटे मुकेश अंबानी की शादी की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी से हुई है। कहा जाता है कि अपने बेटे के लिए नीता का चुनाव धीरूभाई अंबानी ने ही किया था। गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नीता को भरतनाट्यम करते हुए देखा था और तभी उन्होंने फैसला कर लिया था कि यही लड़की मेरे घर की बहू बनेगी।
विज्ञापन

5 of 7
Mukesh Nita Ambani - फोटो : PTI
धीरूभाई अंबानी की पहल पर नीता और मुकेश अंबानी की पहली मुलाकात हुई और उस पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। 33 साल पहले की बात है जब मुकेश ने नीता को शादी के लिए प्रपोज किया था। दरअसल, मुकेश और नीता मुंबई में अपनी-अपनी कार में एक सिग्नल पर खड़े थे। इतने में मुकेश ने नीता से अचानक पूछा- मुझसे शादी करोगी? इसी बीच ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हो गया। लेकिन, मुकेश जवाब नहीं मिलने तक वहीं अड़े रहे। नीता की हामी के बाद ही उन्होंने अपनी कार आगे बढ़ाई। 
विज्ञापन

6 of 7
Mukesh Ambani marriage - फोटो : Social Media
आखिरकार साल 1985 में मुकेश और नीता दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास दुनिया का सबसे महंगा घर एंटीलिया है, जो मुंबई में स्थित है। 27 मंजिला यह आलिशान इमारत 40,000 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इस घर की अनुमानित कीमत 1 बिलियन डॉलर है। इस इमारत में दुनिया की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Isha Ambani marriage - फोटो : Social Media
एंटीलिया में ही बुधवार रात मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई। इस शादी में देश-विदेश से कई हस्तियां आई हुई थीं, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन और बॉलीवुड के तमाम सितारे मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें