फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 'क्या संन्यास से वापस लाने के लिए बहुत देर हो चुकी?' पांचवें टेस्ट में थरूर को आई कोहली की याद

Mon, 04 Aug 2025 07:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। अगर भारत को यह मुकाबला जीतना है तो उसे इंग्लैंड के चार विकेट लेने होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
शशि थरूर, विराट कोहली - फोटो : ANI
भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी और पांचवें पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की जरूरत है। चौथे दिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से मैच में दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। इंग्लैंड के पास अब भी चार विकेट शेष हैं। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उन्हें इस सीरीज के दौरान विराट कोहली की कमी महसूस हुई, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी हुई, उतनी कभी नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें संन्यास से बाहर निकालने के लिए बहुत देर हो चुकी है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट - फोटो : PTI
पांचवें टेस्ट के चाथे दिन 374 रनों का पीछा करते हुए एक समय इंग्लैंड का स्कोर 106/3 था, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रुक के शतकों की बदौलत इंग्लैंडने मैच में वापसी की और भारत की संभावनाओं को कम कर दिया। पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए और उसके पास चार विकेट हैं। चोटिल क्रिस वोक्स अगर बल्लेबाजी करने नहीं भी उतरते हैं तो भी इंग्लैंड के पास तीन विकेट बचे हैं। अगर भारत यह मैच जीतता है ताक सीरीज 2-2 से बराबर होगी, वरना इंग्लैंड 3-1 से सीरीज अपने नाम करेगा। हार की स्थिति में शुभमन गिल की कप्तानी और गौतम गंभीर के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल पर कई सवाल उठेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
इंग्लैंड सीरीज से पहले विराट ने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 14 साल के यादगार करियर में विराट ने ऐसे वक्त पर हमेशा टीम का मनोबल बढ़ाया है। विराट अब तक इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, जिन्होंने यहां तीन मैच जीते हैं, जो किसी भी भारतीय कप्तान की ओर से सबसे अधिक है। विराट को इंग्लैंड में पांच टेस्ट में हार का सामना भी करना पड़ा है, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। एक वक्त टीम इंडिया ने उनके नेतृत्व में इंग्लैंड में 2021 में सीरीज में 2-1 से आगे थी, लेकिन कोविड के कारण पांचवां टेस्ट स्थगित हो गया। पांचवां टेस्ट अगले साल जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेला गया, जिसमें भारत हार गया और सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। इससे पहले 2018 में विराट की कप्तानी में भारत ने जो सीरीज 4-1 से हारी थी, उसमें भी कुछ करीबी मुकाबले (बर्मिंघम में 194 रनों का पीछा करते हुए 31 रनों से हार और साउथेम्प्टन में 245 रनों का पीछा करते हुए 60 रनों से हार) हुए थे।

4 of 5
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
इस बीच शशि थरूर ने 'एक्स' पर बात करते हुए कहा, 'मुझे इस सीरीज के दौरान कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई, लेकिन इस टेस्ट मैच जितनी कभी नहीं हुई। उनका धैर्य और आक्रामकता, मैदान में उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति और उनकी शानदार बल्लेबाजी शायद एक अलग नतीजा दे सकती थी। क्या उन्हें संन्यास लेने के लिए कहने में बहुत देर हो चुकी है? विराट देश को आपकी जरूरत है!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
अपने टेस्ट करियर में 36 साल के विराट कोहली ने 123 मैच खेले और 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254  रहा। वह इस प्रारूप में भारत के चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (15,921 रन), राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) हैं। 40 जीत, 17 हार और 11 ड्रॉ के साथ विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उल्लेखनीय जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें