फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम ने बेटे को दिया था 'फिटनेस चैलेंज', पिता देवगौड़ा ने इस तरह दिया जवाब

Thu, 21 Jun 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 7
एचडी देवगौड़ा
21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देहरादून में हजारों लोगों के बीच में बैठकर योग किया। कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी विभिन्न स्थलों पर योगासन करके लोगों को फिट इंडिया का मंत्र देने के साथ ही योग के लिए प्रेरित किया। कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पीएम को फिटनेस चैलेंज दिया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को चैलेंज किया था। पीएम के चैलेंज को उनके पिता एचडी देवगौड़ा ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन

2 of 7
एचडी देवगौड़ा
देवगौड़ा के बेटे ने पीएम मोदी के चैलेंज से यह कहते हुए किनारा कर लिया था कि उन्हें अपने राज्य की सेहत का ज्यादा ख्याल है। 
विज्ञापन

3 of 7
एचडी देवगौड़ा
योग दिवस के मौके पर युवा की तरह योग करते हुए 85 साल के एचडी देवगौड़ा ने साबित कर दिया है कि वह उम्र के इस पड़ाव में भी किसी से कम नहीं हैं।

4 of 7
एचडी देवगौड़ा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योग दिवस के मौके पर कर्नाटक कॉमर्स चैंबर ने देवगौड़ा को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

5 of 7
एचडी देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किए जाने वाले योगासन से साफ पता चलता है कि वह इस उम्र में भी जिंदगी का भरपूर आनंद उठाते हुए चुस्त-दुरुस्त हैं।
विज्ञापन

6 of 7
एचडी देवगौड़ा
विभिन्न योगासनों के जरिए देवगौड़ा ने पीएम मोदी के चैलेंज को ना केवल स्वीकार किया बल्कि उन्हें करारा जवाब भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एचडी देवगौड़ा
देवगौड़ा के इस योगासन की तैयारी में उनके फिटनेस ट्रेनर कार्तिक चैतन्य ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें