आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस साल की थीम है प्रेस फॉर प्रोग्रेस। इस मौके पर हमारे देश में भारतीय रेलवे ने आज ज्यादातर रेलवे कार्यों की कमान महिलाओं को सौंपी है। इसके अलावा कुछ ऐसी महिलाए भी हैं जो लंबे समय से रेलवे की कमान संभाल रही है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी ही जिम्मेदार महिलाओं से मिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
महिला दिवस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखातीं गार्ड मिस शीतल शर्मा।
विज्ञापन
3 of 6
महिला दिवस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्लाइंट्स वूमेन मिस नित्यम। नित्यम को रेलवे ने ट्रैक बदलने, इंजन को बोगी से जोड़ने और ट्रेन की शंटिंग की जिम्मेदारी दी है।
4 of 6
महिला दिवस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की स्टेशन मास्टर मिस कनिका मल्होत्रा।
विज्ञापन
5 of 6
महिला दिवस
इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे ने सभी महिला कर्मचारियों को तैनात किया है। ट्रेन में एक असिस्टेंट महिला ड्राइवर भी मौजूद है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के लिए महिला स्टाफ को नियुक्त किया है।