फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: महिला ने 13 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई

Tue, 18 Sep 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Shital Mahajan
पुणे की स्काई-डाइवर शीतल महाजन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई अनोखे अंदाज में दी है। उन्होंने सोमवार को अमेरिका के शिकागो में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का बधाई संदेश लेकर 13 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। उन्होंने इस हैरतअंगेज कारनामे का वीडियो भी फेसबुक पर अपलोड किया है।  
विज्ञापन

2 of 6
Shital Mahajan
शीतल का कहना है कि वह पिछले 4 साल से प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन इस संबंध में अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस कारनामे के बाद हो सकता है कि प्रधानमंत्री की ओर से कोई जवाब आये।  
विज्ञापन

3 of 6
sheetal mahajan
शीतल महाजन ने इसी साल फरवरी महीने में थाईलैंड के पटाया में 13 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया था। वह पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने साड़ी पहनकर यह कारनामा किया है। 

4 of 6
sheetal mahajan
35 वर्षीय शीतल पद्म पुरस्कार विजेता और दो बच्चों की मां हैं। स्काई-डाइविंग में 18 राष्ट्रीय और छह से ज्यादा इंटरनेशनल रिकॉर्ड उनके नाम है। वह 704 बार आसमान से छलांग लगा चुकी हैं। उनके पति वैभव भी स्काई-डाइवर हैं। दोनों ने 2011 में आसमान में उड़ते हुए हॉट बैलून में शादी की थी। वे देश के पहले स्काई-डाइवर दंपति हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
narendra modi
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 68 साल के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से भारी मतों से जीत हासिल कर प्रधानमंत्री का पद संभाला था। वह भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
narendra modi
प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें