दक्षिण सूडान की सेना और पूर्व विद्रोहियों के बीच राजधानी जुबा में शुक्रवार शाम हुए संघर्ष के चलते भारत सरकार ने वहां बसे भारतीयों को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन संकटमोचन के तहत विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सूडान पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
2 of 10
- फोटो : @MEAIndia
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीटर एकाउंट पर बचाव अभियान की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
3 of 10
- फोटो : @MEAIndia
इससे पहले भारत ने अपने नागरिकों को साउथ सूडान की यात्रा ना करने की सलाह दी थी।
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
4 of 10
- फोटो : @MEAIndia
साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण सूडान से जो भारतीय निकलना चाहते हैं, वे ई-मेल controlroomjuba@gmail.com पर खुद को रजिस्टर करा सकते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
5 of 10
- फोटो : @MEAIndia
सभी को बाहर निकालने के लिए भारतीय नागरिकों की सही संख्या की जानकारी महत्वपूर्ण है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वहां 1000 भारतीय रहते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
6 of 10
- फोटो : @MEAIndia
बता दें कि दक्षिण सूडान की सेना और पूर्व विद्रोहियों के बीच राजधानी जुबा हुए संघर्ष में 150 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई थी। यह दावा पूर्व विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने शनिवार को किया था।
विज्ञापन
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
7 of 10
- फोटो : @MEAIndia
विद्रोही नेता से उप राष्ट्रपति बने रिक मैचर के प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए लोगों की संख्या 150 से ज्यादा है। आजादी की पांचवीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर यह हिंसा भड़क उठी थी।
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू
8 of 10
- फोटो : @MEAIndia
दरअसल, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति किर और उप राष्ट्रपति मैचर अपने सुरक्षा गार्डों के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई थी। यह फायरिंग करीब आधे घंटे तक चली थी
ऑपरेशन संकट मोचन: सूडान पहुंचे वीके सिंह, बचाव अभियान शुरू