भारत ने रूस के साथ 10 कामोव-31 हेलीकॉप्टर का सौदा किया है। इस रक्षा सौदे की राशि 3500 करोड़ रुपये है। वजन में हल्के और दुश्मनों की टोह लेने में माहिर ये हेलीकॉप्टर नौसेना की आंख माना जाता है। जानिए यहां इससे जु़ड़ी ये खास बातें:
विज्ञापन
2 of 10
कामोव-31
- फोटो : भारतीय नौसेना
रूसी नौसेना के लिए विकसित सैन्य हेलीकॉप्टर कामोव 31 वर्तमान में रूस के अलावा चीन और भारत की नौसेना में शामिल है। कमोव केए-31 का एयरफ्रेम कामोव केए-27 पर आधारित है।
विज्ञापन
3 of 10
कामोव-31
- फोटो : भारतीय नौसेना
इस हेलीकॉप्टर का नाटो नाम हेलिक्स है। इसमें प्रारंभिक चेतावनी रडार लगा हुआ है। जिसमें चालक दल के दो सदस्य होते हैं। यह हेलीकॉप्टर 12200 किलोग्राम के अधिकतम वजन के साथ उड़ान भर सकता है।
4 of 10
कामोव-31
- फोटो : Social Media
भारतीय नौसेना ने 1 अगस्त 1999 को चार कामोव-31 हेलीकॉप्टर को लिए ऑर्डर दिया था। फरवरी 2001 को इस डील में पांच अन्य हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया। रूस के साथ हुई इस डील की कुल कीमत 20 मिलियन थी।
विज्ञापन
5 of 10
कामोव-31
- फोटो : Social Media
भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए पहले कामोव-31 हेलीकॉप्टर ने 16 मई 2001 को पहली उड़ान भरी। नौ कामोव-31 हेलीकॉप्टरों में से पहले दो ने मास्को के पास कामोव के चेलकोवस्की हवाई क्षेत्र में अपना परीक्षण पूरा किया।
विज्ञापन
6 of 10
कामोव-31
- फोटो : Social Media
चार विमानों के पहले बैच को आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2003 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और दूसरा बैच 2004 के अंत तक आया। भारतीय नौसेना में ये हेलीकॉप्टर न केवल विमानवाहक पोत बल्कि विध्वंसक और फ्रिगेट और तट से भी संचालित होते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
कामोव-31
- फोटो : Social Media
कामोव-31 को E-801M Oko (Eye) एयरबोर्न इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर रडार से सुसज्जित किया गया है। जिसमें नीचे एक प्लेन रडार लगा होता है। यह रडार हर 10 सेकेंड में 360 डिग्री क्षेत्र में स्कैनिंग करता है।
8 of 10
कामोव-31
- फोटो : Social Media
यह विमान एक साथ 40 एयरबॉर्न और समुद्री सतह पर मौजूद खतरों को ट्रैक कर सकता है। इसके अलावा 100 से 200 किलोमीटर के रेंज में लड़ाकू विमान का पता लगा सकता है।
9 of 10
Kamov helicopter
यह हेलीकॉप्टर 9840 फीट की उंचाई से 200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद किसी भी नेवल शिप की पहचान कर सकता है। इसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है जो 600 किलोमीटर के रेंज में ऑपरेट कर सकता है।