फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन-पाक के रडार में नहीं आ सकेगी सबमरीन करंज, जानिए इसकी खासियतें...

Tue, 30 Jan 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना में जल्द ही स्कॉर्पीन श्रेणी की सबमरीन को शामिल किया जाएगा। चीन और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ाने वाली सबमरीन का निर्माण देश में ही निर्माण किया गया है, जिसे मेक इन इंडिया के तहत ही तैयार किया गया है। दअसल, सेना में आधुनिकीकरण के बीच ये एक बड़ी पहल मानी जा रही है और इसे तैयार करने के श्रय मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड को जाता है। आईए आपकों बताते हैं करंज की खासियतें...
विज्ञापन

2 of 5
'करंज' नाम की इस सबमरीन (पनडुब्बी) को 31 जनवरी को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड से लॉन्च किया जाएगा। करंज की बड़ी खासियत यह है कि ये दुश्मनों को चकमा देने में माहिर साबित होगी। इसके आधुनिक फीचर्स और सटीक निशाना दुश्मनों को खड़ा होने लायक नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इस खास मौके पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा मौजूद होंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इस पनडुब्बी को तैयार करने का श्रय मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड को जाता है। बता दें कि यह एक स्वदेशी सबमरीन है जो 'मेक इन इंडिया' का परचम लहराएगा।

4 of 5
करंज सबमरीन युद्ध की किसी भी स्थिति में पास होने की पूरी संभावना रखता है। चाहे पानी में लड़ना हो या फिर एंटी सबमरीन वॉरफेयर या फिर चाहे इंटेलिजेंस इकट्ठा करने की बात हो 'करंज' पूरी तरह से आजमाया जा सकता है। करंज की लंबाई 67.5 मीटर, ऊंचाई- 12.3 मीटर और वजन- 1565 टन है। खास बात है कि इसे फ्रांस की तकनीक पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक बड़ी खासियत यह है कि करंज रडार की पकड़ में नहीं आ सकता। जमीन पर हमला करने करने के साथ-साथ इसमें ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है, जिससे यह लंबे समय तक पानी में रहने के काबिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें