फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की अब खैर नहीं, भारतीय सेना में शामिल हुई यह अमेरिकी रायफल, जानिए खूबियां

Thu, 12 Dec 2019 09:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
भारतीय सेना ने आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के तहत 10 हजार सिग सउर रायफल के पहले बैच को शामिल कर लिया है। इन अत्याधुनिक राइफलों का प्रयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियान में किया जाएगा। 


विज्ञापन

2 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
बता दें कि भारत ने अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को अधिक सक्षम बंदूकों से लैस करने के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत 72,400 राइफलों के निर्माण का ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन

3 of 9
सिग सउर - फोटो : Social Media
वर्तमान में इन राइफलों को जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के उत्तरी कमांड को सौंप दिया गया है। सेना की यह कमांड जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों और सीमा पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देती है।

4 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
इस रायफल के शामिल होने से भारतीय सेना की मारक क्षमता में वृद्धि होगी। क्योंकि, यह रायफल नजदीक से मार करने (क्लोज कॉम्बेट) और दूर से मार करने वाली रायफलों की श्रेणी की सबसे उन्नत तकनीक से लैस है।  
विज्ञापन

5 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
बता दें कि भारत ने भारतीय सेना को 72,400 नई असॉल्ट राइफलों से लैस करने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इन राइफल्स की आपूर्ति अमेरिकी हथियार निर्माता सिग सउर द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन

6 of 9
सिग सउप 716 - फोटो : Social Media
इन रायफलों को अमेरिका में बनाया जाएगा और एक साल के भीतर इसे भारतीय सेना को सौंप दिया जाएगा क्योंकि, इन रायफलों के लिए अनुबंध फास्ट-ट्रैक खरीद (एफटीपी) के तहत किया गया है। पाकिस्तान और चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुए भारतीय सेना को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत करना पड़ा है।
विज्ञापन

7 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
इनमें से 66 हजार राइफलें भारतीय सेना के लिए हैं। जबकि दो हजार रायफलों को भारतीय नौसेना और चार हजार रायफलों को भारतीय वायु सेना को सौंपा जाएगा।

8 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
सिग सउर SIG716 7.62x51 मिमी असॉल्ट राइफलें भारत में निर्मित 5.56x45 मिमी इंसास राइफलों की जगह लेंगी। बता दें कि इंसास रायफलों को लेकर भारतीय सेना पहले ही शिकायत दर्ज करा चुकी है। इसकी फायरिंग क्षमता और मैगजीन के टूटने की बहुत शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सिग सउर 716 - फोटो : Social Media
सिग सउर के अलावा भारतीय सेना सात लाख से अधिक एके 203 असॉल्ट राइफलों को भी शामिल करने की तैयारी में है। एके 203 भारत और रूस के संयुक्त उद्यम के जरिए देश में ही बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें