फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Pakistan: अब दुश्मनों की खैर नहीं, अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें

Sun, 27 Apr 2025 10:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइलों का परीक्षण किया। भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमलों का अभ्यास किया। नौसेना कहा कि वह किसी भी समय, कहीं भी युद्ध के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Navy - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत की सेनाएं अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है। युद्धाभ्यास के तहत सेनाएं अपनी ताकत प्रमाणित कर रही हैं। इसी क्रम में अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की। भारतीय नौसेना ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी करेंगे 'मन की बात', पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान को देंगे सख्त संदेश!
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
इससे पहले भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया था। यह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। तैनाती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। 'एक्स' पर चल रही सैटेलाइट तस्वीरों में विक्रांत को अरब सागर में जाते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा गया, 'एकता में शक्ति, उद्देश्यपूर्ण उपस्थिति।' नौसेना ने पोस्ट के साथ कई हैशटैग भी लगाए थे। जैसे- #MissionReady #AnytimeAnywhereAnyhow.

4 of 5
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में नाराजगी है। पूरा देश इस इंतजार में है कि कब और कैसे भारत आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को करारा जवाब देगा। इस बीच भारत की तीनों सेनाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह किसी भी परिस्थिति में और किसी भी दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ें- Indian Army: डर की वजह से छटपटा रहा पाकिस्तान, एलओसी पर लगातार तीसरे दिन फायरिंग; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें