हाई-स्पीड ट्रेन का सपना देख रहे भारत में बुलेट ट्रेन से भी तेज स्पीड की ट्रेन दौड़ सकती है। चीन, जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेनों से भी तेज होगी भारत में चलने वाली हाइपरलूप ट्रेन। हाइपरलूप ट्रांसपोर्ट के ट्रायल के मामले में भारत तमाम बड़े देशों से आगे निकल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty
खबरों के मुताबिक हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नॉलजीज के को-फाउंडर बिबॉप ग्रेस्टा ने ब्लूमबर्ग क्विंट को बताया है कि उनकी कंपनी ने नितिन गडकरी के समक्ष इस प्रोजेक्ट को पेश किया है। अब उनकी कंपनी परिवहन मंत्री गडकरी की प्रतिक्रिया की इंतजार कर रही है। ग्रेस्टा ने कहा कि, "मैंने हाल ही में नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और कई दौर की बात के बाद हमने उनके सामने प्रस्ताव पेश किया है। करार होने के बाद हम जल्दी ही भारत में इसकी फिजिबिलिटी स्टडी शुरू कर देंगे।"
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty
कंपनी के को-फाउंडडर का कहना है कि 38 महीनों के अंदर हाइपरलूप ट्रेन तैयार कर सकते हैं। ग्रेस्टा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारत में हाईस्पीड बुलेट ट्रेनों के संचालन के बारे में विचार कर रही है। हाइपरलूप उससे सस्ता विकल्प साबित होगा।
4 of 8
- फोटो : getty
बुलेट ट्रेन के लिए 1 किलोमीटर का रेल नेटवर्क बनाने में 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 674 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जबकि 1 किमी का हाइपरलूप नेटवर्क 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 269 करोड़ रुपये में ही तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : youtube
इन ट्रेनों से 1120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुंबई से पूणे का सफर महज 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty
यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से लैस पॉड (ट्रैक) पर चलेगी। यह ट्रेन वैक्यूम ट्यूब सिस्टम से गुजरने वाली कैप्सूल जैसी हाइपरलूप 750 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty
इस आइडिया पर पहली बार टेस्ला मोटर्स और स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क ने 2013 में काम शुरू किया था।