फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: भारत का पहला वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल जल्द होगा शुरू, देखें तस्वीरें

Mon, 15 Mar 2021 04:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 4
बंगलूरू में देश का पहला वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल - फोटो : ani
बंगलूरू में देश का पहला केंद्रीकृत वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल जल्द काम करना शुरू कर देगा। यहां देखिए उसकी कुछ तस्वीरें। भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर बना देश का पहला एसी रेलवे टर्मिनल बंगलूरू में जल्द काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

2 of 4
बंगलूरू में देश का पहला वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल - फोटो : ani
यह रेलवे स्टेशन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। टर्मिनल में एक एयरपोर्ट जैसा फेसकेड है और इसे बंगलूरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है। टर्मिनल में सात प्लेटफार्म, तीन सक्षम लाइनें और तीन पिट लाइनें होंगी। टर्मिनल 4,200 वर्ग किमी के क्षेत्र में बनाया गया है और प्रतिदिन औसतन 50 ट्रेनों के साथ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक के फुटफॉल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 4
बंगलूरू में देश का पहला वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल - फोटो : ani
अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल के शुरू होने से बंगलूरू से मुंबई और चेन्नई जैसे दूसरे महानगरों के लिए लंबी दूरी की ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा और बंगलूरू को भी कर्नाटक के सभी जिलों से जोड़ा जा सकेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
बंगलूरू में देश का पहला वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल - फोटो : ani
बंगलूरू में देश के पहले वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल के सभी प्लेटफार्मों को लंबे, अंडाकार फुट ओवर ब्रिज के अलावा दो सबवे द्वारा जोड़ा जाएगा। टर्मिनल में 200 कारों और 900 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की जगह होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें