फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिले की प्राचीर से मोदी 2.0 का पहला भाषण, देखें अनदेखी तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2019 12:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
independence day - फोटो : ANI
देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के लिए लाल किले को बेहद खूबसूरत तरह से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन आसमान में बादल छाये रहे। बादलों की वजह से मौसम काफी सुहावना रहा। 
विज्ञापन

2 of 14
independence day - फोटो : ANI
स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की भारी भीड़ लाल किले पर पहुंची। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। लोग उनका भाषण सुनने काफी बड़ी संख्या में पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 14
independence day - फोटो : ANI
बच्चों ने मिलकर देश के झंडे का निर्माण किया। यह नजारा बेहद मनमोहक था। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया।
 

4 of 14
independence day - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया। जिसके बाद वे राष्ट्र को संबोधित करने गए। 
विज्ञापन

5 of 14
independence day - फोटो : ANI
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहें। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और साथ ही अन्य महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 14
independence day - फोटो : ANI
लाल किले की प्राचीर पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडा फहराया। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया। 
विज्ञापन

7 of 14
independence day - फोटो : ANI
राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुचछेद 370 का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर सरकरा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का सपना पूरा किया है। उन्होंने एक अखंड भारत का सपना था जो वर्तमान सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटा कर पूरा किया है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 70 दिनों के भीतर ही अनुच्छेद 370 को हटा दिया।

8 of 14
independence day - फोटो : ANI
अनुच्छेद 370 को लेकर उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि देश ने पिछली सरकारों को बहुमत दिया लेकिन किसी भी सरकार ने इसको हटाने का प्रयत्न नहीं किया। यह हमारे देश को बांटने का काम करता था जिसे सरकार ने हटा दिया। देश के लोगों ने वर्तमान सरकार को बहुमत दिया और हमने इसे हटाकर अपना वादा पूरा किया।  

9 of 14
independence day - फोटो : ANI
तीन तलाक को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाएं पीड़ित थी वर्तमान सरकार ने इस दर्द को समझा और तीन तलाक बिल लेकर आए। तीन तलाक बिल समानता को दर्शाता है। 

10 of 14
independence day - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसंख्या विस्फोट पर कहा कि छोटा परिवार रखने वालों से सीख लेने की जरुरत है। हम अशिक्षित समाज के बारे में नहीं सोच सकते हैं। सीमित परिवार से खुद के साथ देश का भी भला होगा। जनसंख्या को लेकर सामाजिक भूमिका की जरुरत है। आबादी को शिक्षित और स्वस्थ रखना जरुरी है। यह जनसंख्या विस्फोट हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक संकट पैदा करता है। 

यह बात माननी होगी कि देश में एक जागरूक वर्ग है, जो इस बात को भली भांति समझता है। वह अपने घर में शिशु को जन्म देने से पहले भली भांति सोचता है कि मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगा। छोटा परिवार को रखकर वह देशभक्ति को अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे लोग सम्मान के अधिकारी हैं।

11 of 14
independence day - फोटो : ANI
भाई-भतीजावाद पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाई-भतीजावाद आम जीवन में दीमक की तरह घुसा हुआ है। व्यवस्था चलाए जाने वाले लोगों के दिल, दिमाग में बदलाव की जरुरत है। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए हर स्तर पर कोशिश जरुरी है। ईमानदारी, पारदर्शिता को बल देने की जरुरत है। भाई-भतीजावाद को दूर करने की जरुरत है। यह बीमारी अंदर तक है। इसे दूर करने के लिए अनेक प्रयास करते रहने होंगे। यह एकबार से खत्म होनेवाली चीज नहीं है।

12 of 14
independence day - फोटो : ANI
भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के अध्यक्षों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वहां देश के गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी मौजूद थे जिनसे प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। 

13 of 14
independence day - फोटो : ANI
भाषण के बाद वे प्रोटोकॉल तोड़ते हुए बच्चों से मिले। बता दें कि वे हर बार स्वतंत्रता दिवस के भाषण के बाद बच्चों से मिलते हैं। 
विज्ञापन

14 of 14
independence day - फोटो : ANI
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री बच्चों से मिल रहे हैं। बच्चों से मिलने के दौरान बच्चों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। तस्वीरों मे ंदेखा जा सकता है  कि बच्चे अपने प्रधानमंत्री से मिलकर कितने खुश नजर आ रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें