विधानसभा में अगर मारपीट, तोड़फोड़, और बद्तमीजी जैसी चीजें होने लगें तो लोकतंत्र के इस स्तम्भ की बुनियाद हिलने लगती है। शनिवार को तमिलनाडु विधानसभा मे फिर वो हुआ जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था। बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन में कुर्सियां उछलने लगीं। स्पीकर की कुर्सी और माइक्रोफोन तोड़ दिया गया, उनकी शर्ट फाड़ी गई। विधायक स्पीकर की कुर्सी पर जा बैठे। उनका माइक्रोफोन तोड़ दिया गया। यहां तक की एक अधिकारी भी इस उग्र प्रदर्शन में घायल हो गया। शनिवार को तमिलनाडु विधानसभा में जो हुआ वो पहला मौका नहीं था जब संसदीय प्रणाली शर्मसार हुई हो। जानिए इससे पहले कब-कब शर्मसार हुईं विधानसभाएं।
विज्ञापन
वो पांच मौके जब विधानसभाओं में हुई मारपीट, तोड़फोड़
2 of 6
जयललिता
- फोटो : File Photo
1- 1 जनवरी 1988
1988 का ये दिन भी तमिलनाडु विधानसभा के लिए काला दिन साबित हुआ। इस दिन जानकी रामचंद्रन ने विश्वास मत के लिए विशेष सत्र बुलाया था। अपने पति एमजीआर के निधन के बाद वो सीएम बनीं थीं, लेकिन ज्यादातर विधायक जयललिता के साथ थे। इस दौरान सियासी गठजोड़ के बीच विधानसभा की बैठक में माइक और जूते चले। सदन में लाठीचार्ज भी करना पड़ा। बाद में जानकी सरकार को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
वो पांच मौके जब विधानसभाओं में हुई मारपीट, तोड़फोड़
3 of 6
तमिलनाडु विधानसभा
- फोटो : ANI
2- 25 मार्च 1989 तमिलनाडु विधानसभा
बजट पेश करने के दौरान तमिलनाडु विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। डीएमके और एडीएमके विधायकों के बीच हिंसा इस कदर बढ़ी कि वहां दंगे जैसे हालात पैदा हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान दुर्गा मुरुगन ने जयललिता की साड़ी फाड़ने की कोशिश की। अपने साथ हुई बदसलूकी के बाद जयललिता ने कसम खाई कि वो मुख्यमंत्री बनकर ही लौटेंगी।
वो पांच मौके जब विधानसभाओं में हुई मारपीट, तोड़फोड़
4 of 6
यूपी विधानसभा
- फोटो : demo pic
3- 22 अक्टूबर 1997 यूपी विधानसभा
यूपी विधानसभा के लिए 22 अक्टूबर 1997 का दिन भी विधानसभा में हुई हिंसा के नाम दर्ज हो गया। उस वक्त कल्याण सिंह को विश्वास मत साबित करना था। इस दौरान विधानसभा में जमकर जूते चले और माइक फेंके गए। विधायकों के बीच हुई हिंसा इस कदर बढ़ी जिसमें कई विधायक घायल भी हुए।
विज्ञापन
वो पांच मौके जब विधानसभाओं में हुई मारपीट, तोड़फोड़
5 of 6
महाराष्ट्र विधानसभा
- फोटो : file photo
4- 10 नवंबर 2009 महाराष्ट्र विधानसभा
इस दिन विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान सपा के विधायक अबु आजमी ने हिंदी में शपथ ली तो एमएनएस के चार विधायक हिंसक हो गए। इसके बाद चार साल तक इन विधायकों को सस्पेंड किया गया।
वो पांच मौके जब विधानसभाओं में हुई मारपीट, तोड़फोड़
6 of 6
केरल विधानसभा
- फोटो : file photo
5- 13 मार्च 2015 केरल विधानसभा
केरल विधानसभा में तत्कालीन वित्तमंत्री केएम मणि ने मार्शलों के घेरे में बजट पढ़ा। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे। बजट पेश करने के दौरान विपक्षी दलों ने हंगामा करते हुए हाथपाई शुरु कर दी। इस दौरान दो विधायक घायल हो गए।