फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश की आग में झुलस रहा मध्यप्रदेश, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर

Sat, 10 Jun 2017 03:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Getty
मध्य प्रदेश के मंदसौर से उठी आंदोलन की आग अब एक नहीं, दो नहीं बल्कि 7 जिलों में फैल गई है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि किसानों को शांत करने के लिए खुद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उपवास पर बैठना पड़ गया है। किसानों की मांग है कि उनका कर्ज माफ हो और उनकी फसल के अच्छे दाम उन्हें मिले। इसी के विरोध में किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन ये विवाद ऐसे बढ़ा कि हालात जान-माल के नुकसान तक पहुंच गए हैं। 

एमपी में कहीं किसान हाइवे और सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं तो कहीं किसानों की लाश पर उनका परिवार रो रहा है। आई आपकों बताते हैं एमपी के मंदसौर से शुरू हुई विरोध की इस कहानी के अहम पहलू...
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Getty
एमपी से मंदसौर से इस बेकाबू आंदोलन की आग जली थी, जिसकी चिंगारी यहां के फंदा से लेकर राजधानी भोपाल तक पहुंच गई। दरअसल, मंदसौर में विरोध बढ़ा तो पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो गई और फिर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर बढ़ा की राज्य में हर जगह आग की लपटे दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
mp farmers protest - फोटो : getty
आंदोलन की आग फिर सीहोर और फंदा पहुंची गई। यहां प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा के नाके पर धावा बोला और चक्का जाम कर दिया। साथ ही टोल प्लाजा को आग तक लगा दी।

4 of 9
- फोटो : getty images
प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा को आग के हवाले तो किया ही वहां से लाखों रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने यहां पर आंसू गैस के गौले तक छोड़े, लेकिन कुछ नहीं बदला।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : getty
मंदसौर के कलेक्टर समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें भी अपना निशाना बना लिया। किसानों ने उनके कपड़े फाड़े और मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : getty images
किसानों को गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने मौके पर उनकी हालत पर रिपोर्टिंग करने पहुंचे मीडिया कर्मियों की भी पिटाई की और उन्हें मौके से भाग जाने के लिए कहा।किसानों के आंदोलन ने दिल्ली तक की राजनीति को हिलाकर रख दिया। विपक्ष ने किसानों के हक के लिए मोदी और शिवराज सरकार का विरोध भी किया। कांग्रेस के उपाध्य राहुल गांधी भी मंदसौर पहुंचे और मारे गए किसानों के परिजनों से मिले।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : getty images
केंद्र अपनी सफाई में किसान आंदोलन के बढ़ जाने के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है। इसका सबूत भी मिला जब कांग्रेस की विधायक वीडियो में साफ तौर पर प्रदर्शनकारियों को कहती दिखीं कि अपने हक के लिए थाने को फूंक दो।

8 of 9
mp farmers protest - फोटो : getty images
इस बीच शिवराज सरकार की किरकिरी भी इस बात से हुई कि उनके ही कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब ब्याज ही नहीं लिया गया तो कर्ज माफी किस बात की।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : ani
कई दिनों से चल रहे आंदोलन में करीब 12 लोगों की जान जा चुकी है और ये आंदोलन और उग्र होता जा रहा है। अब सभी की नजर सीएम शिवराज पर हैं, जो उपवास पर बैठ कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें