फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आग का गोली बनी बस में सोते-सोते जिंदा जले यात्री, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Mon, 05 Jun 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश के गोंडा जा रही दिल्ली रोडवेज की बस में लखनऊ हाईवे पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास देर रात हुआ। यहां एक ट्रक से भिड़ंत होने के बाद आग का गोला बनी बस में 22 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री बुरी तरह झुलस गए। इनमें कई की हालत बेहद गंभीर है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बस में अभी और भी शव होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल दहला देने वाला यह हादसा रविवार रात करीब एक बजे हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक रोडवेज बस का ड्राइवर बस को गलत साइड से ले जा रहा था। रफ्तार भी काफी थी। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास तिराहे पर शाहजहांपुर की ओर से अचानक एक ट्रक सामने से आया तो न बस ड्राइवर को ब्रेक लगाने का मौका मिला न ट्रक ड्राइवर को। बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
टक्कर होते ही बस में आग लग गई। हाईवे पर गुजर रहे जिन लोगों ने यह हादसा देखा, उनके मुताबिक कुछ ही सेकेंडों में बस आग का गोला बन गई। बस में सवार ज्यादातर यात्री संभवत: नींद में थे, वे जागकर कुछ समझने से पहले ही आग की लपटों में घिर गए।  जो जग रहे थे वे तो खिड़की के रास्ते से निकलने लगे। इसी प्रयास में कई लोग खिड़कियों पर ही जल गए। 

4 of 6
bareilly attack
दो यात्री दरवाजे से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दरवाजा नहीं खुला और वहीं जल गए। कहीं किताबें बिखरी थीं तो कहीं जले हुए बैग किसी कंकाल में मोबाइल मुड़ा हुआ था तो कोई बैग पकडे़ हुए था। पलभर में सबकुछ खाक हो चुका था। दो यात्री दरवाजे से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दरवाजा नहीं खुला और वहीं जल गए।
विज्ञापन

5 of 6
कहीं किताबें बिखरी थीं तो कहीं जले हुए बैग किसी कंकाल में मोबाइल मुड़ा हुआ था तो कोई बैग पकडे़ हुए था। पलभर में सबकुछ खाक हो चुका था। हादसे की खबर के बाद देर रात आईजी एसके भगत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी पहचान कराने की कोशिश की। देर रात तक पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस कंकालों को भेजने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाईवे पर लगा लंबा जाम: हादसे के बाद एनएच 24 पर जाम लग गया। दरअसल दोनों वाहन देर तक बीचों बीच में जलते रहे थे इसलिए वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिली। रात दो बजे के बाद बस और ट्रक को किनारे करके जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें