फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

Sun, 19 Feb 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
'केंद्र की राजनीति उत्तर प्रदेश से होकर जाती है' ऐसा लगभग सभी राजनीतिक पंडितों का कहना हैॆ। शायद इसलिए यूपी का चुनाव मीडिया, आम आदमी या राजनेता कोई भी हो उसके लिए खास होता है। इन दिनों यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। इस गैलरी में हम आप को दिखायेंगे यूपी की राजनीति में सक्रिय ये राजनेता अपने शुरुआत के दिनों में कैसे दिखते थे। 'जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है' यूपी की राजनीति में कभी इस नारे की गूंज हुआ करती थी। आज मुलायम सिंह मीडिया और यूपी चुनाव में भले ही कम नजर आ रहे हों। लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा था, जब यूपी की राजनीति मुलायम बिना अधूरी थी। मुलायम सिंह की यह तस्वीर उन दिनों की है जब यूपी की राजनीति में उनके नाम का डंका बजा करता था। 
विज्ञापन

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

2 of 7
- फोटो : getty images
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्य भूमिका निभाने वाली बसपा को कांशीराम के बाद मायावती ने एक नया मुकाम दिया है। मायावती की यह तस्वीर उन दिनों की है जब उन्होंने राजनीति में अपने कदम रखे ही थे। 
विज्ञापन

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

3 of 7
- फोटो : getty images
अपनी कट्टर छवि और हिंदुत्व की बात करने वाले योगी आदित्यनाथ से तो सभी परिचित हैं। गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ अपने शुरुआती दौर में कुछ इस तरह दिखते थे।

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

4 of 7
- फोटो : getty images
दुनिया के चर्चित लोगों में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन नहीं जानता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की ये तस्वीर उनके सीएम के तौर पर राजनीति के शुरुआती दिनों की हैं। 
विज्ञापन

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

5 of 7
- फोटो : getty images
यूपी में समाजवादी पार्टी के युवा नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अखिलेश यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। अखिलेश यादव की यह तस्वीर तब की है जब उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कदम रखा था। 
विज्ञापन

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

6 of 7
- फोटो : social media
यूपी चुनाव प्रचार में डिंपल यादव अपने पति अखिलेश को जिताने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। डिंपल यूपी की जनता से अखिलेश भईया को जिताने के लिए आग्रह कर रही हैं। यह तस्वीर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी के समय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के ये दिग्गज नेता

7 of 7
- फोटो : getty images
कांग्रेस पार्टी के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांधी इन दिनों यूपी की राजनीति में सक्रिय रूप से नजर आ रहे हैं। राहुल ने सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी। राहुल गांधी की ये तस्वीर काफी पुरानी है। इस तस्वीर में उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें