सात सितंबर को दुनिया में कई घटनायें घटी थी जो आज भी याद लोगों के जेहन में ताजा है। भारत और दुनिया के लिए आज का दिल कई लिहाज से बेहद अहम है, तो आईये आपको बताते हैं कि देश और दुनिया भर में क्या महत्वपूर्ण घटनायें आज के दिन घटी ।
विज्ञापन
2 of 15
दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट
सात सितंबर 2011 का दिन था जब दिल्ली उच्च न्यायालय में जोरदार धामके की आवाज आई। करीब सवा दस बजे अदालत के गेट नंबर पांच के बाहर तेज धमाके की खबर से अफरा तफरी का महौल बन गया। यह आतंकवादी घटना थी, सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोग जान गंवा चुके थे जबकि 76 लोग घायल हो गए थे।
इस धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी।
विज्ञापन
3 of 15
नेपोलियन
1812 में आज के दिन नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया था और इस लड़ाई को इतिहास का महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।
4 of 15
अंकल सैम
1813 में आज के दिन अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया।दंतकथाओं के मुताबिक इसका प्रयोग अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 में हुए युद्ध के दौरान कहते हैं कि न्यूयॉर्क राज्य में तैनात सैनिकों के पास मांस के पीपे आया करते थे जिन पर अंग्रेज़ी भाषा के दो अक्षर, यू एस लिखे रहते थे। सैनिकों ने मजाक में यह कहना शुरू किया कि यह सैम्युल विलसन ऑफ ट्रॉय के नाम का संक्षिप्त रूप है, जो मांस सप्लाई किया करता था।सैम्यु्ल को संक्षेप में सैम कहा जाता है और इसी से अंकल सैम नाम चल निकला।
विज्ञापन
5 of 15
ब्राजील की आजादी
1822 में आज के दिन ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।आज ब्राजील एक उन्नत देश है जो बेहतरीन फुटबॉल खेलने के लिए मशहूर है।
विज्ञापन
6 of 15
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
1906 बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।रूआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था, इसकी चुकता पूंजी रु. 50 लाख थी और इसमें 50 कर्मचारी थे। प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए बैंक ने तीव्र विकास किया है और बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में उभरकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की है। बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त परिचालन कर रहा है। कारोबार मात्रा में बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी अहम स्थिति बना रखी है।
विज्ञापन
7 of 15
मिस अमेरिका
आज के दिन 1921 में मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।मिस अमेरिका प्रतियोगिता एक लम्बे समय से चली आ रही प्रतियोगिता है जो 50 राज्यों सहित वाशिंगटन डी सी प्युतो रिको और संयुक्त राज्य वर्जिन द्वीप समूह की युवा महिलाओं के मध्य छात्रवृत्ति पुरस्कार के रूप में होती है।
8 of 15
फिलो टेलर
1927 में फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की और 1923 में विएना में इंटरपोल की स्थापना गई थी।
9 of 15
गोलमेज सम्मेलन
1931 में आज के हीदिन लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ। नमक के कारण ही अंग्रेजों को यह अहसास हुआ था कि अब उनका राज बहुत दिन नहीं टिक सकेगा और उन्हें भारतीयों को भी सत्ता में हिस्सा देना पड़ेगा। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ब्रिटिश सरकार ने लंदन में गोल मेज सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया। अंग्रेज़ सरकार द्वारा भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए 1930-32 के बीच सम्मेलनों की एक श्रृंखला के तहत तीन गोलमेज सम्मेलन आयोजित किये गए थे।
10 of 15
ब्रिटेन
सात सितंबर 1940 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।
11 of 15
नीरजा भनोट
1963 में अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म आज ही हुआ थआ। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान दे दी थी।
12 of 15
टूटूपिक
1986 में बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने।
13 of 15
मिस्र
2005 में मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
14 of 15
एनएसजी
2008 में भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।