फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 04 Mar 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
Ukraine Russia War Live: यूक्रेन के जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग, बुडापेस्ट से भारत लौटे 219 भारतीय नागरिक
रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं।  खेरसान में हुए रूसी हमले में नौ लोगों की जान चली गई। इस बीच बेलारूस में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन ये वार्ता भी बेनतीजा रही। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
यूक्रेन रूस के बीच युद्ध जारी। - फोटो : पीटीआई

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीय ध्यान दें- बड़े बैग न ले जाएं, तख्ती पर लिखें ये पांच शब्द, जानिए क्या नहीं करना है?
युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय ने एडवायजरी जारी की है। ताकि छात्रों को वहां दिन गुजारने में आसानी हो। गुरुवार शाम जारी एडवायजरी में कहा गया है कि शहर में हालात और बिगड़ सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीयों या उनके समूह के पास एक सफेद झंडा या सफेद कपड़ा होना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

IND vs SL Live Streaming: रोहित की कप्तानी में पहली बार टेस्ट खेलने उतरेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण
भारत और श्रीलंका के बीच आज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। भारतीय टीम पहली बार रोहित शर्मा की अगुआई में टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
चलेगी तेज हवा। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का मौसम : आज चलेगी तेज हवा, खिली रहेगी धूप
राजधानी का मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन का पारा चढ़ने के साथ गर्मी का मीटर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चल सकती है और धूप खिली रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केरल: इंसाफ की मांग लेकर वालायर बहनों की मां की लिखी आत्मकथा आज होगी रिलीज
पांच साल पहले करीब दो माह में दो नाबालिग बेटियों को रहस्यमय हालात में खोने वाली वालायार बहनों की मां ने इंसाफ की मांग लेकर आत्मकथा लिखी है। यह शुक्रवार को रिलीज होगी, जब उनकी छोटी बेटी की पांचवीं बरसी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें