फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: यूपी के कई जिले प्रभावित, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Sun, 17 Jul 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा/आगरा/एटा/फिरोजाबाद/मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते यहां मथुरा, आगरा, एटा फिरोजाबाद और मैनपुरी सहित कई जिलों में सड़कें लबालब हो गई हैं। साथ ही कल रात से आगरा, मथुरा, दिल्ली और अन्य इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते कल से अब तक डेढ़ फुट से अधिक पानी यमुना नदी में बढ़ गया है।
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

2 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
शनिवार को जहां यमुना का जलस्तर 482.4 था, आज बड़ कर 483.5 फुट हो गया है। रविवार सुबह गोकुल बैराज से 6489 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। कल 1800 क्यूसिक पानी छोड़ा गया था।

बारिश के चलते लोगों के घर, दुकान, मकान पानी से सराबोर हैं। जो लोग अपनी गाड़ियों के साथ बाहर निकले वो जाम में तो फंसे ही साथ ही उनकी गाड़ी पानी में जहां की तहां खड़ी रह गई।
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

3 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
बात मथुरा की करें तो यहां यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। टूंडला में लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

4 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
टूंडला में ही लगातार बारिश के चलते उफने नाले की वजह से बेसमेंट की दुकानें जलमग्न हो गईं हैं और स्थानीय थाने में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

5 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
आगरा के बल्केश्वर में बारिश के चलते भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां भी घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

6 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
तस्वीर में देखा जा सकता है कि गाड़ियां पानी जलजमाव के चलते डूब गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

7 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
जलजमाव का सबसे ज्यादा खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। सड़कें पानी से लबालब हैं।

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

8 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
बारिश का पानी केवल घरों या फिर दुकानों तक नहीं पहुंच रहा, बल्कि जलजमाव के चलते मंदिर भी डूब गया।
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश ढा रही कहर, पानी से घिरे मकान और डूबीं गाड़ियां

9 of 9
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
बारिश के साथ तेज हवा ने भी आम जनों की परेशानी बढ़ा रखी है। आंधी के चलते कार पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें