पूर्व पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए हैं। हार्दिक पटेल पिछले करीब 9 महीनों से गुजरात में सूरत की लाजपोर जेल में बंद थे। हार्दिक पटेल को राजद्रोह के दो केस में गिरफ्तार किया गया था। हार्दिक पटेल को छोड़ने पर एक शर्त की रखी गई है कि उन्हें अगले 6 महीनों तक गुजरात से बाहर रहना होगा। गुजरात से बाहर रहने की शर्त रिहाई के 48 घंटे बाद प्रभावी हो जाएगी। अगर रिहाई के 48 घंटे बाद भी हार्दिक पटेल गुजरात से बाहर नहीं जाते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हार्दिक की रिहाई होते ही पाटिदार समुदाय के लोग काफी खुश हो गए।