नया साल का मतलब सिर्फ नए रेजोल्यूशन या फिर जिंदगी के उतार चढ़ाव नहीं बल्कि चुनाव, राजनीति के साथ साथ और भी बहुत कुछ है। वैसे तो देश दुनिया में 2019 बहुत खास है लेकिन भारत में इस बार अप्रैल में आम चुनाव होने हैं। लेकिन पूरे साल पोल फीवर के अलावा भी बहुत कुछ है जिसपर बात की जानी चाहिए।
जैसे साहित्य उत्सव, प्रदूषण और क्लाइमेट में हो रहे बदलावों पर दुनियाभर के प्रतिनिधियों की वातावरण को लेकर बैठक के साथ खेल के कई कार्यक्रम तो होंगे ही लेकिन इस साल कई ऐसे इवेंट हैं जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं क्या खास है इन महीनों में
विज्ञापन
जनवरी
2 of 13
Kumbh Mela 2019
साल का पहला महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने की शुरुआत ही अर्ध कुंभ मेले से होगी। 15 जनवरी को शुरू हो रहा यह मेला 4 मार्च तक चलेगा। इसमें करीब 192 देशों से प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। अर्ध कुंभ की तैयारी काफी खास की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें करीब 1 करोड़ 20 लाख लोग शामिल होंगे और इसके आयोजन में 4.200 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। बता दें कि इसबार यह इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में इस शहर का नाम भी इलाहाबाद से बदलकर प्रयागराज रखा गया है।
वर्ल्ड इकोनॉमिल फोरम,दावोस- जनवरी 22 और 25 को स्विस शहर के दावोस में दुनिया के संपन्न देशों के वित्त मंत्री एकत्रित होकर देश और दुनिया की आर्थिक दिशा तय करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े इस इवेंट में सीईओ और ग्लोबल हेड एकत्रित होंगे। ऐसे में अगर आपको इसमें बुलाया जाता है तो आप समझिए कि आप कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन
फरवरी
3 of 13
budget
अंतरिम बजट साल 2019-20 का अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। यह मतदान के कुछ दिन पहले का वो बजट होगा जिसमें नई सरकार के बनने तक के लिए बजट का प्रावधान होगा। पूरा बजट नई सरकार के आने के बाद पेश किया जाएगा। सभी की आंखें वित्त मंत्री अरूण जेटली पर होगी क्योंकि वह इस बजट के रूप में मोदी सरकार का अखिरी और वित्त मंत्री के तौर पर छठा बजट पेश करेंगे। ऑस्कर- 25 फरवरी को दुनिया की फिल्म के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यह काफी कंट्रोवर्सियल होने वाला है।
मार्च
4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी महीने से नववर्ष का शुभारंभ। होली के दिन सब मिल जाते हैं और रंगों में रंग घुल जाते हैं। सारे गिले शिकवे भूलकर साथियों दुश्मन भी गले लग जाते हैं। यहां से राजनीति और चुनाव प्रचार का आगाज होगा
विज्ञापन
अप्रैल
5 of 13
डेमो इमेज
देश 15 वें प्रधानमंत्री का चुनाव करेगा। अप्रैल और मई महीना देश के लिए काफी खास होने वाला है। दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र में सरकार का चयन किया जाएगा। फिलहाल देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एकबार फिर से सत्ता को पाने की कोशिश करेंगे, वहीं कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए जोर आजमाइश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह चुनाव कई मामलों में यादगार साबित होगा।
विज्ञापन
मई
6 of 13
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
- फोटो : Facebook
देश नए और 15वें प्रधानमंत्री का स्वागत करेगा। इस महीने में उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह 26 मई के पहले हो जाएगा।
वहीं यूरोप में नई संसद के लिए मतदान किए जाएंगे और यह चुनाव 23 से 26 मई के बीच होगा। बता दें कि यह साल ब्रेक्जिट के लिए भी खास है।
विज्ञापन
जून
7 of 13
icc world cup
क्रिकेट वर्ल्ड कप- 2019 में आईसीसी वर्ल्ड कप होगा। डेढ़ महीनों तक चलने वाला क्रिकेट का फीवर इंग्लैंड वेल्स में खेला जाएगा। इसमें दस टीमें खेलेंगी और सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया से कप जीतने की कोशिश करेंगी। 14 जुलाई को लॉर्ड्स में फाइनल मैच खेला जाएगा।
जुलाई
8 of 13
विंबल्डन
- फोटो : getty
जून और जुलाई दोनों ही महीने खेल के महीनों के लिए जाने जाएंगे। विंबल्डन टेनिस फैन के कुंभ की तरह खेला जाता है। एक जुलाई से 14 जुलाई तक इस टेनिस के कुंभ में स्ट्रॉबेरी की खास तैयारी कर लें क्योंकि 2014 में अकेले इस खेल के दौरान 28000 किलो स्ट्रॉबेरी खाई गई थी।
अगस्त
9 of 13
flag
स्वतंत्रता दिवस कई मामलों में खास होगा, नई सरकार के गठन के बाद नए प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। यह सुनना बहुत रोमांचक होगा कि नए प्रधानमंत्री देश को किस दिशा में ले जाने की बात करते हैं।
सितंबर
10 of 13
un climate summit
दुनिया के लिए परेशानी बन चुका कार्बन उत्सर्जन, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण कैसे लगाया जाए, इसके लिए दुनियाभर के नेता संयुक्त राष्ट्र में क्लाइमेट चेंज समिट पर एकत्रित होंगे। न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले इस समिट में 2015 पेरिस एग्रीमेंट पर विचार किया जाएगा। इस समिट में 192 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां सभी से कहा जाएगा कि वह बताएं कि ग्लोबल वार्मिंग पर वह क्या एक्शन ले रहे हैं।
अक्तूबर
11 of 13
mahtma gandhi assassination
सरकार 2 अक्तूबर, 2019 से 2 अक्तूबर, 2020 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती मनाएगी। उनके स्वच्छता के संदेश का प्रसार करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इस मौके पर देश को साफ-सुथरा बनाने के मिशन में जुटे प्रधानमंत्री के अभियान को हर जिले में युद्धस्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
नवंबर-
12 of 13
गुरु नानक
गुरु नानक जयंती सिख श्रद्धालुओं को 2019 में गुरु नानक की 550वीं जयंती पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन का मौका मिलेगा। करतारपुर साहिब वह जगह है, जहां 1539 में गुरु नानक जी के निधन के बाद पवित्र गुरुद्वारे का निर्माण कराया गया था। यह पाकिस्तान में रावी नदी के नजदीक स्थित है। यह भारत के पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से चार किलोमीटर दूर है। गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम 18 साल इसी स्थान पर बिताए थे। अगस्त 1947 में विभाजन के बाद यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था।