फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: ललाट पर चंदन का लेप, शिवलिंग जलाभिषेक, ध्यान ...सोमनाथ मंदिर में अलग अंदाज में दिखे पीएम मोदी

Sun, 20 Nov 2022 12:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
सोमनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ललाट पर चंदन के लेप लगाए हुए थे। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार करने के लिए वेरावल में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को फिर से जीत दिलाना है। आप सभी भाजपा का साथ दीजिए ताकि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र (गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री) तोड़ सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
सोमनाथ मंदिर में ध्यान लगाते पीएम मोदी - फोटो : ANI
सोमनाथ मंदिर में पूजा के दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर भगवान सोमनाथ की अराधना की। उन्होंने काफी देर तक ध्यान लगाया।
विज्ञापन

3 of 6
सोमनाथ मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
मंदिर के दो पंडितों ने पीएम मोदी को विधि-पूर्वक पूजा अर्चना करवाईं। पीएम मोदी ने भगवान सोमनाथ के ऊपर पुष्प भी अर्पित की।  

4 of 6
सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
सोमनाथ मंदिर में पूजा के दौरान पीएम मोदी ने जलाभिषेक करते हुए भगवान सोमनाथ का ध्यान किया।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया - फोटो : Social Media
पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के लोगों और भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोमनाथ मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि  गुजरात के बारे में बहुत कुछ कहा जाता था। लोग कहते थे कि गुजरात कुछ नहीं कर सकता है, कोई प्रगति नहीं नहीं कर सकता है, इस सभी धारणाओं पर गुजरात की सरकार ने विराम लगा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें