फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat CM Oath: भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली, देखें कौन-कौन बना मंत्री?

Mon, 12 Dec 2022 04:46 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भूपेंद्र पटेल के साथ 16 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया जाएगा तो कई पुराने चेहरों को फिर से जगह दी गई है। 
विज्ञापन
1 of 18
भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।


आइए जानते हैं भूपेंद्र पटेल की सरकार में कौन-कौन मंत्री बना? कितने पुराने चेहरों को जगह मिली और कितने नए? 
विज्ञापन

2 of 18
भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
1. भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री
15 जुलाई 1962 में भूपेंद्र पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं। भूपेंद्र पटेल गुजरात के पाटीदार हैं। पाटीदार आंदोलन को खत्म कराने में भी भूपेंद्र की अहम भूमिका रही। वह कई पाटीदार संगठनों के मुखिया भी हैं। इन्होंने 12वीं के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर लिया था। 

भूपेंद्र पटेल शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने बिल्डर का काम शुरू किया। 1995 में वह अहमदाबाद के मेमनानगर  नगर पालिका के पहली बार सदस्य चुने गए। इसके बाद 1999 और फिर 2004 में भी इसके सदस्य रहे। 1999 से 2004 तक वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी  रहे। 2008 से 2010 तक अहमदाबाद  नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे। 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे।

2017 में भूपेंद्र पटेल ने पहली बार घाटलोडिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 1.17 लाख वोटों से जीते। इसके बाद इनके नाम की खूब चर्चा हुई। तब विजयभाई रूपाणी मुख्यमंत्री थे। इस बार भी पटेल ने खाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों से चुनाव जीत गए। इसके बाद 2021 में जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय भाई को हटाया गया तो भूपेंद्र पटेल की किस्मत चमक गई। पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन

3 of 18
कनुभाई देसाई - फोटो : अमर उजाला
2. कनुभाई देसाई, कैबिनेट मंत्री
पारडी से विधायक कनुभाई देसाई को दोबारा भूपेंद्र पटेल सरकार में जगह मिली है। कनुभई को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पिछली सरकार में कनुभाई वित्त मंत्री थे। 71 साल के कनुभाई भूपेंद्र मंत्रिमंडल में सबसे बुजुर्ग हैं। 
 

4 of 18
ऋषिकेश पटेल - फोटो : अमर उजाला
3. ऋषिकेश पटेल, कैबिनेट मंत्री
विसनगर से विधायक ऋषिकेश पटेल को फिर से कैबिनेट मंत्री का पद मिल गया है। पिछली सरकार में ऋषिकेश स्वास्थ्य मंत्री थे। 
 
विज्ञापन

5 of 18
राघवजीभाई - फोटो : अमर उजाला
4. राघवजी भाई हंसराज पटेल, कैबिनेट मंत्री
जामनगर ग्रामीण से विधायक राघवजी भाई हंसराज पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में राघवजी पशुपालन मंत्री थे। 
विज्ञापन

6 of 18
कुंवरजी भाई बावलिया - फोटो : अमर उजाला
5. कुंवरजी भाई बावलिया, कैबिनेट मंत्री
जसदण से विधायक कुंवरजी को भी भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 18
डॉ. कुबेरभाई डिंडोर - फोटो : अमर उजाला
6. डॉ. कुबेरभाई डिंडोर, कैबिनेट मंत्री
संतरामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले डॉ. कुबेरभाई डिंडोर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। डॉ. कुबेरभाई के पास कुल 2.96 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

8 of 18
मुलुभाई बेरा - फोटो : अमर उजाला
7. मुलुभाई बेरा, कैबिनेट मंत्री
खंभालिया विधानसभ सीट से चुनाव जीतने वाले मुलुभाई बेरा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दसवीं पास मुलुभाई के पास कुल 5.93 करोड़ रुपये की संपत्ति है।  

9 of 18
भानुबेन बाबरिया - फोटो : अमर उजाला
8. भानुबेन बाबरिया : राजकोट ग्रामीण से चुनाव जीतने वाली भानुबेन बाबरिया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र मंत्रिमंडल में भानुबेन इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री हैं। 

10 of 18
बलवंत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
9. बलवंत सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री
सिद्धपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बलवंत सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बलवंत सिंह राजपूत सबसे अमीर मंत्री हैं। बलवंतसिंह सिद्धपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। राजपूत के पास कुल 372 करोड़ 65 लाख 34 हजार 801 रुपये की संपत्ति है। इसमें 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। बलवंत सिंह ने भोपाल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इनके बैंक खाते में छह करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम है।

 4.81 करोड़ से ज्यादा के गहने हैं। इतनी संपत्ति होने के बावजूद बलवंत के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। चुनावी हलफनामे के अनुसार बलवंत के पास चार करोड़ से ज्यादा की कृषि भूमि, 22 करोड़ से ज्यादा की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। 32.41 करोड़ रुपये की कॉमर्शियल बिल्डिंग और 43.15 करोड़ रुपये की रेशिडेंशियल बिल्डिंग भी है। जिनका मौजूदा बाजार मूल्य  106 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

11 of 18
जगदीश विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
10. जगदीश विश्वकर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
निकोल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले जगदीश विश्वकर्मा को फिर से मंत्री बनाया गया है। जगदीश के पास कुल 29.06 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

12 of 18
मुकेश पटेल - फोटो : अमर उजाला
11. मुकेशभाई पटेल, राज्यमंत्री
भूपेंद्र सरकार में मुकेशभाई पटेल को भी जगह मिली है। मुकेशभाई डांग्स से इस बार विधायक चुने गए हैं। इनके पास कुल 97.17 लाख रुपये की संपत्ति है। 

13 of 18
परषोत्तम भाई सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
12. पुरुषोत्तम सोलंकी, राज्यमंत्री
पुरुषोत्तम सोलंकी : भावनगर (ग्रामीण) से विधायक चुने गए 61 साल के परुषोत्तम सोलंकी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। परुषोत्तम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मत्स्य मंत्री रह चुके हैं। सोलंकी पर साल 2008 में 400 करोड़ रुपये के मत्स्य घोटाले का आरोप लग चुका है। 

14 of 18
बच्चूभाई खाबड़ - फोटो : अमर उजाला
13. बच्चूभाई खाबड़, राज्यमंत्री
देवगढ़ बारिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बच्चूभाई खाबड़ को राज्यमंत्री बनाया गया है। बच्चूभाई के पास कुल 92.85 लाख रुपये की संपत्ति है।

15 of 18
प्रफुल पानसेरिया - फोटो : अमर उजाला
14. प्रफुल पानसेरिया, राज्यमंत्री
51 साल के प्रफुल पानसेरिया को राज्यमंत्री बनाया गया है। प्रफुल कामरेज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। इनके पास कुल 19.69 करोड़ रुपये की दौलत है।
 

16 of 18
भीखू सिंह जी परमार, राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
15. भीखू सिंह जी परमार, राज्यमंत्री
मोडासा से विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस को 35 हजार वोटों से हराया। 68 साल के भीखू के पास कुल 4.43 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

17 of 18
कुंवरजी हलपति - फोटो : अमर उजाला
16. कुंवरजी हलपति, राज्यमंत्री
मांडवी सीट से विधायक कुंवरजीत हलपति को राज्यमंत्री बनाया गया है। 55 साल के कुंवरजी के पास कुल 1.07 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 
विज्ञापन

18 of 18
हर्ष सांघवी - फोटो : अमर उजाला
17. हर्ष संघवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
भूपेंद्र पटेल की पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे मजूरा से विधायक चुने गए हर्ष को दोबारा मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र सरकार में हर्ष सबसे कम उम्र और सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें