फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सपा-बसपा की सौदेबाजी सब पर भारी, भाजपा की हार पर ये रही नेताओं की बयानबाजी

Wed, 14 Mar 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिए गए। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। गोरखपुर व फूलपुर सीटों पर बसपा ने सपा को समर्थन दिया था।

बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों में अररिया लोकसभा सीट पर राजद ने अपना कब्जा जमा लिया है। जहानाबाद में आरजेडी के कृष्ण मोहन ने जेडीयू उम्मीदवार को हरा दिया है। वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी ने जीत दर्ज की है।

उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर तमाम दलों के नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि 'यूपी की जनता ने स्पष्ट तौर पर सरकार में अविश्वास व्यक्त कर दिया है। यूपी की जनता समझ चुकी है कि सारे देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं और स्वयं भगवान को धोखा दे रहे हैं।'
विज्ञापन

2 of 8
ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा 'लोगों ने सरकार के किसान विरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी नीतियों के बारे में खुलकर बोला है। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि लोगों द्वारा भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।'
विज्ञापन

3 of 8
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, यूपी - फोटो : amar ujala
यूपी के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'हमें यह उम्मीद नहीं थी कि बसपा को वोट इस तरह से सपा को चला जाएगा। हम चुनाव परिणाम का विश्लेषण करेंगे और भविष्य में बसपा, सपा व कांग्रेस के एक साथ आने के परिदृश्य के तहत खुद को तैयार करेंगे। 2019 का आम चुनाव जीतने के लिए भी हम अपनी रणनीति बनाएंगे।'

4 of 8
 मीसा भारती, राजद नेता
राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती ने बिहार में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर कहा  कि 'आज के नतीजों ने बिहार से नीतीश कुमार की राजनीति की समाप्ति की घोषणा कर दी है। बिहार की जनता का उनके तिकड़म के प्रति क्रोध आब उनकी राजनीति के जाते-जाते भी नहीं जाएगी।'
विज्ञापन

5 of 8
संजय राउत, शिवसेना नेता
शिवसेना की तरफ से  संजय राउत ने भाजपा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'मैं ये नहीं मानता कि सपा-बसपा गठबंधन ने काम किया। मैं मानता हूं कि प्रभु श्री राम की सबसे ज्यादा निंदा करने वाले सपा नेता के लिए आपने जिस दिन रेड कारपेट डाला, उसी दिन प्रभु श्री राम भी आपके खिलाफ हो गए।'
विज्ञापन

6 of 8
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 'यह बड़ी जीत, मायावती जी, अखिलेश यादव जी को यूपी उपचुनाव जीत के लिए बधाई। अंत की शुरुआत हो चुकी है।'


 
विज्ञापन

7 of 8
मोहम्मद सलीम, सांसद, सीपीआई (एम)
सीपीआई (एम) मोहम्मद सलीम ने कहा कि 'सपा, भाजपा के साथ आने से वोटरों को यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करने में मदद मिली। यह चुनाव संकेत है और इसका असर 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा।'
विज्ञापन

8 of 8
डी. राजा, सीपीआई नेता
सीपीआई नेता डी. राजा ने कहा कि 'चुनाव परिणामों ने यह दिखा दिया है कि भाजपा अपराजेय नहीं है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें