फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: बच्चों को सोने की अंगूठी, 56 व्यंजन खाने पर आठ लाख का इनाम, जानें कैसे मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन?

Fri, 16 Sep 2022 06:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा तो कहीं कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव आयोजित होगी। कई जगहों पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी दिए जाएंगे। देश के विभिन्न स्थानों पर पीपल के पेड़ लगाए जाएंगे और स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे देशभर में धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा तो कहीं कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव आयोजित होगी। कई जगहों पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी दिए जाएंगे। देश के विभिन्न स्थानों पर पीपल के पेड़ लगाए जाएंगे और स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान खादी वस्त्रों के उपयोग को बढ़ावा देने और जल-मृदा संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनके अलावा तमिलनाडु और दिल्ली में कुछ अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने का एलान किया गया है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहां क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे? 
 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए भाजपा ने क्या तैयारी की है? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें मोदी के जीवन के कई प्रसंगों को दिखाया जाएगा। पार्टी मुख्यालय पर इसका उद्घाटन पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग प्रदेशों की राजधानियों में भी इसी प्रकार की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन प्रदर्शनियों का उद्घाटन उन राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध लोग अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कार्यक्रमों की जानकारी दी है। उनका कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। इस सप्ताह को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम दो अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान 964 जिलों में रक्तदाता शिविर लगाया जाएगा। कुछ स्थानों पर मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। दिव्यांग लोगों को समाज के विभिन्न लोगों के साथ मिलकर उन्हें उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। टीबी से ग्रस्त मरीजों को गोद लेकर उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पीपल के पेड़ भी लगाए जाएंगे। 
 

4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
यहां 17 सितंबर को जन्म लेने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी ने एलान किया है कि कल यानी 17 सितंबर को पैदा होने वाले नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। ये अंगूठी लगभग दो ग्राम की होगी। इसके साथ ही 720 किलोग्राम मछली भी बांटी जाएंगी। केंद्रीय मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, 'हमने चेन्नई स्थित सरकारी आरएसआरएम हॉस्पिटल को चुना है जहां पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।'

हर एक अंगूठी करीब दो ग्राम सोने की होगी। उन्होंने कहा कि यह मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी नहीं है। बल्कि, हम इसके जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वालों का स्वागत करना चाहते हैं। बीजेपी की लोकल यूनिट का अनुमान है कि इस अस्पताल में 17 सितंबर को 10-15 बच्चों का जन्म हो सकता है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
56 भोज - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खिलाएगा खास थाली 
दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए खास एलान किया है। कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.0 रेस्टोरेंट में 56 व्यंजनों वाली एक बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी। ग्राहकों के पास वेज और नॉन-वेज दोनों को खाने का विकल्प होगा। इस थाली का नाम '56 इंच मोदी जी' रखा गया है। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा का कहना है कि इस थाली को अगर कोई कपल 40 मिनट के अंदर खत्म कर देता है तो उसे आठ लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा केदारनाथ यात्रा का भी उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें