गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 में स्थित निजी बैंक के एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार शाम नोटों की बारिश हो गई। दो हजार निकालने आए युवकों को जब 20 हजार निकले तो छीनाझपटी हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने दी पुलिस को सूचना
2 of 6
शोर और एटीएम में झगड़ा होता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने एटीएम बंद करवा दिया। तकनीकी टीम ने पहुंचकर शुक्रवार को एटीएम की मरम्मत की।
विज्ञापन
2 हजार की जगह निकले 20 हजार रुपये
3 of 6
वैशाली सेक्टर-2 स्थित निजी बैंक के एटीएम से बृहस्पतिवार शाम कुछ युवक रुपये निकालने पहुंचे थे। एक युवक ने दो हजार रुपये निकाले तो 20 हजार रुपये निकल गए। जबकि उसके मोबाइल पर सिर्फ दो हजार निकलने का मैसेज आया।
4 की जगह निकले 40000 रुपये
4 of 6
एटीएम
इसके बाद इस व्यक्ति के साथ आए उसके दोस्तों ने भी एटीएम से रुपये निकालने लगे और उन्होने चार हजार निकालने के लिए एटीएम मशीन का बटन दबाया तो 40 हजार निकले। इस बीच तीन-चार युवकों के बीच रुपये निकालने को लेकर छीनाझपटी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बंद करवाया एटीएम
5 of 6
एटीएम
शोर मचता देख वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद युवक रुपये लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम बंद करवा दिया और बैंक को मामले की सूचना दी।
सीसीटीवी से पुलिस कर रही है पैसे निकालने वालों की तलाश
6 of 6
एटीएम
शुक्रवार शाम तकनीकी टीम पहुंची और एटीएम की जांच की। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम के रुपये डालने के बाद नोटों की ट्रे खुली रह गई थी। जिसके बाद अधिक रुपये निकल गए। सीसीटीवी फुटेज से रुपये निकालने वालों की तलाश की जा रही है।