सैफ अली खान हमला मामला
- फोटो : एक्स@ANI
'केवल सैफ, शाहरुख खान के बेटे और नवाब मलिक की चिंता'
उन्होंने कहा कि जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है। जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे हिंदू अभिनेता को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आता है। मुंब्रा के जीतुद्दीन (जितेंद्र आव्हाड) और बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) कुछ कहने के लिए आगे नहीं आईं। उन्हें केवल सैफ अली खान, शाहरुख खान के बेटे और नवाब मलिक की चिंता है। क्या आपने कभी उन्हें किसी हिंदू कलाकार की चिंता करते देखा है? आप लोगों को इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए।
अजित पवार ने कही यह बात
नितेश राणे के बयान पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि नितेश राणे ने क्या कहा? जब मैं उनसे मिलूंगा तो उनसे इस बारे में पूछूंगा। अगर कोई संदेह है तो मैं पुलिस विभाग से पूछूंगा। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कल जब सैफ अपने घर जा रहे थे, तो उनकी सेहत को देखते हुए कुछ लोगों ने कुछ सवाल उठाए। कुछ दिन पहले उन पर हमला हुआ था, लेकिन अब वह ठीक हैं। जो हुआ सो हुआ।