जी-7 पीएम मोदी
- फोटो : ani
इटली में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषिसुनक से मुलाकात की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम मे मिलकर खुशी हुई। मैंने भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने की काफी गुंजाइश है।