भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतीक पॉल ने गुवाहाटी के केसी दास ने कॉमर्स कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई की है। एनसीसी में रहते हुए उन्होंने लगातार उपलब्धियां हासिल कीं और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (एनईआर) एनसीसी निदेशालय को गौरवान्वित किया।
1 असम बटालियन एनसीसी, गुवाहाटी ग्रुप के पूर्व कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) प्रतीक पॉल ने नई मिसाल कायम की है। उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन (एनसीसी) स्पेशल एंट्री स्कीम (पुरुष)–58 के तहत चयनित किया गया है। वे अक्टूबर 2025 बैच के लिए ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 1 असम बटालियन एनसीसी ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
2 of 3
एनसीसी से भारतीय सेना तक
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतीक पॉल ने गुवाहाटी के केसी दास ने कॉमर्स कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई की है। एनसीसी में रहते हुए उन्होंने लगातार उपलब्धियां हासिल कीं और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (एनईआर) एनसीसी निदेशालय को गौरवान्वित किया। उन्होंने वर्ष 2024 में नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया था। अब भारतीय सेना में अधिकारी बनने के मार्ग पर अग्रसर प्रतीक पॉल देश की सेवा के लिए तैयार हैं।
1 असम बटालियन एनसीसी ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बटालियन ने कहा कि उनकी यह यात्रा अन्य कैडेट्स को भी प्रेरणा देगी कि वे अपने सपनों को साकार करने की राह पर बढ़ें।