फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर; शाह से लेकर सोनिया तक, घर जाकर किया पूर्व PM को नमन

Fri, 27 Dec 2024 12:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेता पूर्व पीएम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
1 of 8
सोनिया और राहुल गांधी पुष्पांजलि अर्पित करते - फोटो : पीटीआई
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

2 of 8
सात दिन का शोक - फोटो : पीटीआई
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से एक जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

3 of 8
पीएम मोदी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने शोक संदेश में कहा, 'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में सेवाएं दीं। उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सेवाएं दीं। पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी। जनता के प्रति, देश के विकास के प्रति उनका जो समर्पण था, उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन ईमानदारी, सादगी का प्रतीक था। उनकी सौम्यता, बौद्धिकता उनके जीवन की पहचान रही। मुझे याद है, जब राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था तो मैंने कहा था कि उनका बतौर सांसद समर्पण सीखने लायक है। उच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले। वे सभी के लिए सहज उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मनमोहन सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुले मन से चर्चा होती थी। दिल्ली आने के बाद भी उनसे समय-समय पर चर्चा होती थी, वो चर्चाएं और मुलाकातें मुझे हमेशा याद रहेंगी। आज इस कठिन घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति संवेदानाएं अर्पित करता हूं।'

अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि

4 of 8
अमित शाह पुष्पांजलि अर्पित करते हुए - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे हैं। उन्होंने नम आंखों से श्रद्धा-सुमन अर्पित की। 
विज्ञापन

राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार

5 of 8
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को तिरंगे में लपेटते हुए - फोटो : पीटीआई
बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की

6 of 8
राहुल गांधी हाथ जोड़ नमन करते - फोटो : पीटीआई
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने भी पहुंचे पूर्व पीएम सिंह के आवास पर 

7 of 8
जेपी नड्डा हाथ जोड़ श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे

8 of 8
सोनिया समेत पूरा गांधी परिवार मौजूद - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के अन्य नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर मौजूद हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र के लिए उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें