फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: दिन की पांच बड़ी खबरें पढ़िए एक क्लिक में

Fri, 18 Nov 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
# नोटबंदी पर केंद्र से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- स्वीकार की जाएंगी याचिकाएं

# अब कैश निकालने और ट्रांजेक्‍शन सीमा तय करने की तैयारी में सरकार!

# स्याही के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग को आपत्ति, वित्त मंत्तालय को लिखा खत

#नोटबंदी पर बोले रामदेव, भाजपा में ज्यादातर कुंवारे, शादी के सीजन पर नहीं गया ध्यान

# अजीज के भारत दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय को नहीं जानकारी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
supreme court of india
नोटबंदी पर केंद्र से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- स्वीकार की जाएंगी याचिकाएं
चौतरफा नोटबंदी पर घिरी केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई है। सप्ताह में यह दूसरी बार है जब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से नोटबंदी को लेकर लगातार सवाल जवाब किए हैं। कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि लोगों को भारी परेशानी हो रही है ऐसे में आप हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते।
विज्ञापन

3 of 6
अब कैश निकालने और ट्रांजेक्‍शन सीमा तय करने की तैयारी में सरकार!
मोदी सरकार कालेधन पर रोक लगाने के लिए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद अब कैश निकालने और ट्रांजेक्‍शन सीमा को तय कर सकती है। सूत्रों की मानें तो साथ ही वह यह भी तय कर सकती है कि हर व्यक्ति कितना कैश अपने पास रख सकता है।

4 of 6
स्याही ने कम की बैंकों में भीड़
स्याही के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग को आपत्ति, वित्त मंत्तालय को लिखा खत
चुनाव आयोग ने बैंकों से कैश निकालने के लिए स्याही के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। इसके लिए आयोग ने वित्त मंत्रालय को खत लिखा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में चुनाव है। 
विज्ञापन

5 of 6
baba ramdev
नोटबंदी पर बोले रामदेव, भाजपा में ज्यादातर कुंवारे, शादी के सीजन पर नहीं गया ध्यान
केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला लिया था। जिनके घरों में शादी है, सरकार का यह फैसला उनके लिए कई परेशानियां लेकर आया। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने इसके लिए भी उचित व्यवस्था करते हुए ऐसे परिवार जिनके यहां शादी है उन्हें 2.5 लाख रुपए निकालने की छूट दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरताज अजीज और सुषमा
# अजीज के भारत दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय को नहीं जानकारी
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमृतसर में 3 और 4 दिसंबर को होने वाले हार्ट ऑफ एशिया (एचओए) सम्मेलन में पाकिस्तान के हिस्सा लेने के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा था कि वह सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें