#सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने बनाए आतंकियों के नए लांचिंग पैड
#LIVE: नोटबंदी के बाद सैलरी का पहला दिन, एटीएम-बैंक के बाहर लंबी लाइन
#नोटबंदी का 23वां दिनः कल से पेट्रोल पंप पर नहीं चलेंगे 500 के नोट
#राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्वविटर एकाउंट हुआ हैक
#नोटबंदीः पहली तारीख और तिजोरी खाली, चुनौतीपूर्ण हैं अगले 10 दिन
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : demo pic
#सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने बनाए आतंकियों के नए लांचिंग पैड
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नए लांचिंग पैड बना लिए हैं। पाकिस्तान ने घुसपैठ के पुराने रूटों को भी सक्रिय कर दिया है। बार्डर पर बीएसएफ की मुस्तैदी से दो माह में फिदायीन दस्तों की घुसपैठ की 8 कोशिशें नाकाम की गईं लेकिन सुरक्षा कवच के सुराख अब भी आतंकियों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : demo pic
#LIVE: नोटबंदी के बाद सैलरी का पहला दिन, एटीएम-बैंक के बाहर लंबी लाइन
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद से पूरे देश में लोग कैश की समस्या से जूझ रहे हैं। 30 नवंबर को अकाउंट में सैलरी आने के बाद एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी गई, वहीं 1 दिसंबर को सुबह से एटीएम और बैंक के बाहर लोगों को लंबी लाइन लगी हुई है।
4 of 6
- फोटो : demo pic
#नोटबंदी का 23वां दिनः कल से पेट्रोल पंप पर नहीं चलेंगे 500 के नोट
नोटबंदी पर रोज नियम बदल रही केंद्र सरकार ने लोगों को एक और झटका दे दिया है। 500 के पुराने नोट 2 दिसंबर के बाद अब पेट्रोल पंपों पर नहीं चलेंगे, इसके अलावा इन नोटों से एयरलाइन टिकट भी कल तक ही खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
#राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्वविटर एकाउंट हुआ हैक
राहुल गांधी के ट्वीटर एकाउंट के बाद कांग्रेस का ट्वविटर एकाउंट भी हैक हो गया है। कांग्रेस के साथ राहुल गांधी का एकाउंट फिर से हैक हो गया है। 24 घंटे के अंदर ही हैकर्स ने कांग्रेस पार्टी के ट्वविटर एकाएंट पर दोबारा से हमला किया है।
#नोटबंदीः पहली तारीख और तिजोरी खाली, चुनौतीपूर्ण हैं अगले 10 दिन
महीने की पहली तारीख शुरू होते ही वेतनभोगियों को कैश उपलब्ध कराने के लिहाज से सरकार के लिए अगले 10 दिन चुनौतीपूर्ण होंगे। नोटबंदी के 22वें दिन भी बैंकों और एटीएम में कतारें कम नहीं हुई हैं। इस संकट को भांपते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल से बात कर अगले 10 दिनों तक बैंकों और एटीएम में कैश उपलब्ध कराने की तैयारी का जायजा लिया।