फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics : महिला चालक दल के साथ एयर इंडिया की उड़ान सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू रवाना

Sun, 10 Jan 2021 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 11
एयर इंडिया महिला चालक दल - फोटो : twitter@air india
कॉकपिट में केवल महिला चालक दल की सदस्यों वाली एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-बंगलूरू उड़ान अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गई है। यह उड़ान उत्तरी ध्रुव के ऊपर से होते हुए और अटलांटिक मार्ग से कर्नाटक की राजधानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

2 of 11
एयर इंडिया महिला चालक दल - फोटो : twitter@ air india
एयर इंडिया के मुताबिक, उड़ान संख्या एआई-176 शनिवार को सैन फ्रांसिस्को से रात 8.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और यह सोमवार तड़के 3.45 बजे यहां पहुंचेगी। पहली बार 16 हजार किलोमीटर लंबी उड़ान चार महिला चालकों का दल पूरा करेगा। एयर इंडिया के दिल्ली बेस पर तैनात कैप्टन जोया अग्रवाल सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू आने वाले इस विमान के महिला चालक दल का नेतृत्व कर रही हैं ।

विज्ञापन

3 of 11
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कॉकपिट में पेशेवर, योग्य और आत्मविश्वासी महिला चालक सदस्यों ने एयर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी है और वे उत्तरी ध्रुव से गुजरेंगी। हमारी नारी शक्ति ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

4 of 11
एयर इंडिया महिला चालक दल - फोटो : twitter@air india
एयर इंडिया ने कहा है कि यह दुनिया की सबसे लंबी वाणिज्यिक उड़ान होगी जो भारत में उसके या किसी अन्य एयरलाइन द्वारा संचालित की जाएगी। उसने इस ऐतिहासिक उड़ान से पहले जारी एक बयान में कहा था कि इस मार्ग पर कुल उड़ान का समय 17 घंटे से अधिक होगा जो उस विशेष दिन पर हवा की गति आधारित होगा।
विज्ञापन

5 of 11
महिला पायलट - फोटो : ANI
एयर इंडिया की उड़ान पर जोया के साथ कैप्टन तनमई पपागिरी, कैप्टन आकांक्षा सोनावने और कैप्टन शिवानी मन्हास। जोया ने उड़ान से पहले कहा, यह शानदार सपने के सच होने जैसा है। हर पायलट इसके लिए जी-तोड़ मेहनत करता है लेकिन मौका मिलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

6 of 11
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि इसकी कल्पना कीजिए: - सभी महिला कॉकपिट सदस्य- भारत आने वाली सबसे लंबी उड़ान- उत्तरी ध्रुव से गुजरना और यह सब हो रहा है! रिकॉर्ड टूट गए। एआई-176 द्वारा इतिहास रचा गया। एआई-176, तीस हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
महिला चालक दल - फोटो : twitter@air india
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और एयरलाइन कंपनियां इस मार्ग पर अपने सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी पायलटों को ही भेजती हैं। एयर इंडिया ने इस काम के लिए जो टीम बनाई है उसमें केवल महिलाएं हैं। कैप्टन जोया अग्रवाल इस उड़ान की कमांडिंग अधिकारी होंगी। कैप्टन अग्रवाल और उनकी टीम की साथी 11 जनवरी को इतिहास रचने के लिए उत्साहित हैं।

8 of 11
एयर इंडिया की महिला पायलट। - फोटो : Twitter : @airindiain
पायलट जोया न कहा कि एयर इंडिया और उड्डयन मंत्रालय ने मुझे यह मौका देकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। जोया दुनिया के सबसे लंबे हवाई रूट पर चालक दल का नेतृत्व करने वाली एयर इंडिया की पहली महिला कमांडर होंगी। एयर इंडिया के पायलट पहले भी इस रूट पर चल चुके हैं लेकिन पहली बार पूरा चालक दल महिलाओं का है।

9 of 11
सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू - फोटो : Twitter : @airindiain
कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा कि यह सोचकर सातवें आसमान पहुंच जाती हूं कि मैं उत्तरी ध्रुव के ऊपर से सबसे बड़े हवाई सफर पर विमान उड़ाऊंगी। जब हम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से गुजरेंगे तो कैंपस की सुइयां 180 डिग्री पर घूम जाएंगी और हमारे जिंदगी में नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा।  

10 of 11
सैन फ्रांस्सिको से उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया की सभी महिला पायलट। - फोटो : Twitter : @airindiain
एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से होकर गुजरने वाला पोलर रूट चुनौतियों से भरा है। विमानन कंपनियां इस पर अपने सबसे कुशल और अनुभवी पायलट को ही भेजती हैं। एयर इंडिया ने इस बार यह जिम्मेदारी बेटियों को सौंपी है।
विज्ञापन

11 of 11
एयर इंडिया की फ्लाइट उत्तरी ध्रुव से गुजरती हुई। - फोटो : Twitter : @airindiain
वैज्ञानिकों ने ग्लोब के माध्यम से दिखाने की कोशिश की है कि कैसे बहादुर महिला पायलट कठिन रास्तों को पार कर उड़ान भर रही हैं। एयर इंडिया के अनुसार फ्लाइट AI 176 ने 32000 फीट की ऊंचाई पर 860 किमी/घंटे की गति से ध्रुवीय क्षेत्र में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें